{"_id":"5b1822c24f1c1ba86e8b6b5f","slug":"101528308418-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब महिला हेल्प लाइन करेगी मामले की काउंसलिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अब महिला हेल्प लाइन करेगी मामले की काउंसलिंग
Updated Wed, 06 Jun 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय में एक शिक्षिका के अपनी शिष्या के पति के साथ नाजायज संबंध बनाने के मामले में अब महिला हेल्प लाइन काउंसलिंग करेगी। इससे पूर्व शिक्षिका की शिष्या की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल ने तीनों पक्षों को तलब कर प्रारंभिक काउंसलिंग की। जिसमें काफी मशक्कत के बाद शिष्या और शिक्षिका ने किसी प्रकार की कार्रवाई न किए जाने का अनुरोध किया। एसपी के हस्तक्षेप के बाद तीनों ही पक्षों के बीच समझौता हो गया है।
बताते चलें कि जिला मुख्यालय के एक इंटर कालेज की विवाहित शिक्षिका और पिथौरागढ़ निवासी रोडवेज के संविदा बस परिचालक के बीच करीब सात साल के लंबे अर्से से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस के अनुसार शिक्षिका का पति अर्द्ध सैनिक बल में तैनात है। बस परिचालक का शिक्षिका के घर आना जाना लगा रहता था। इस बीच करीब तीन साल पूर्व संविदा बस परिचालक का विवाह चंपावत के ही एक गांव में हो गया। पुलिस के अनुसार बस परिचालक की पत्नी पूर्व में शिक्षिका की शिष्या रह चुकी थी, और उसे दोनों के आपसी संबंधों के बारे में कुछ भी पता नहीं था।
विवाह होने के बाद भी बस परिचालक का शिक्षिका के साथ संबंध बनाने का सिलसिला जारी रहा। बताया जाता है कि बीते दो जून को शिष्या को अपने पति और शिक्षिका के बीच चल रहे नाजायज संबंधों की जानकारी हुई तो उसने तत्काल पुलिस से इसकी शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने तीनों पक्षों को तलब कर वास्तविकता का पता लगाया। पुलिस अधीक्षक के अनुसार हाल फिलहाल मामले को काउंसलिंग और आपसी सुलह समझौते के आधार पर सुलझा लिया गया है। यदि इसके बाद भी किसी पक्ष की ओर से शिकायत की जाती है तो मामले में महिला हेल्प लाइन काउंसलिंग करेगी।