{"_id":"5ad8d50c4f1c1b62098b5718","slug":"101524159756-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैरव मंदिर पुलिस चौकी के मैस में लगी आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भैरव मंदिर पुलिस चौकी के मैस में लगी आग
Updated Thu, 19 Apr 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)।
मां पूर्णागिरि धाम की भैरव मंदिर पुलिस चौकी के मैस में बुधवार रात गैस सिलिंडर लीक होने से अचानक आग लग गई। इससे मैस में रखा खाद्यान्न एवं अन्य सामान जल गया। गनीमत रही कि अग्निशमन विभाग ने आग फैलने से रोक लिया, वर्ना बड़ी घटना हो सकती थी।
बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे पुलिस का रसोईया गैस पर खाना बना रहा था कि गैस लीक होने से अचानक सिलिंडर में आग लग गई। आग पूरे मैस में फैल गई और पूरा मैस धू-धू कर जल उठा। आग लगते ही भैरव मंदिर क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। अग्निशमन विभाग की टीम के साथ ही आसपास की दुकानों के लोगों ने आग बुझाई। अग्निशमन दल आग को काबू नहीं करता तो आसपास की दुकानों के भी आग की चपेट में आने का खतरा पैदा हो गया था। आग बुझाते वक्त पुलिस चौकी के पास चने बेचने वाले शेखर चौहान की अंगुली भी कट गई। आग से मैस में रखा आटा, चावल, चारपाई समेत सभी सामान जल गया। सीओ आरएस रौतेला ने सिलिंडर लीक होने से आग लगने की पुष्टि की है।