{"_id":"5999c5314f1c1b14058b45f4","slug":"101503249713-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग वारदातों में दो ने जहर खाया, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अलग-अलग वारदातों में दो ने जहर खाया, एक की मौत
Updated Sun, 20 Aug 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। चंपावत के आसपास के दो गांवों में जहर खाने की दो अलग-अलग घटनाएं हुई है। इनमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दूसरे को जिला अस्पताल ने हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसे की वजह का पता नहीं चल सका।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक फूंगर गांव के अनिल बिष्ट (35) पुत्र लक्ष्मीदत्त और सुयालखर्क गांव के प्रकाश चंद्र जोशी (40) पुत्र गणेश दत्त ने रविवार को जहरीला पदार्थ खाया। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को उच्च केंद्र रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में फूंगर गांव निवासी अनिल बिष्ट ने रास्ते में दम तोड़ दिया।