{"_id":"669eb0d293f38820ed087bf4","slug":"crime-news-in-district-champawat-news-c-229-1-shld1026-110580-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पांच वर्षीय पोती से दुष्कर्म का आरोपी दादा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पांच वर्षीय पोती से दुष्कर्म का आरोपी दादा गिरफ्तार
Tue, 23 Jul 2024 12:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 23 Jul 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड लोहाघाट के एक गांव में पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी चचेरे दादा को पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस ने मासूम बच्ची की मां के साथ मारपीट करने पर आरोपी की पत्नी पर भी मुकदमा दर्ज किया है।
लोहाघाट के एक गांव में रिश्ते के चचेरे दादा पर अपनी पांच वर्षीय मासूम पोती के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। लोहाघाट थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि मासूम की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रविवार को ही बीएनएस 65 (2) 5/6 पॉक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद जेल भेज दिया गया है। निरीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर शिकायत करने के बाद आरोपी की पत्नी ने पीड़िता बच्ची की मां के साथ भी मारपीट की है, इस पर आरोपी की पत्नी के खिलाफ भी मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच एसआई पिंकी धामी कर रही हैं।