फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Crime in Tanakpur

संयुक्त चिकित्सालय में महिला मरीज के साथ अश्लीलता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Crime in Tanakpur
Crime in Tanakpur
टनकपुर/बनबसा (चंपावत)। संयुक्त चिकित्सालय टनकपुर में इलाज कराने गई महिला मरीज ने एक स्वास्थ्य कर्मी पर कमरा बंद कर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने डीएम से मामले की शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। हालांकि अस्पताल के सीएमएस डॉ. एचएस ह्यांकी का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है, यदि घटना हुई है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कुटरा क्षेत्र खटीमा की पीड़िता आजकल अपनी रिश्तेदारी में बनबसा आई थी। पेट दर्द होने पर वह बुधवार सुबह नौ बजे पति और मां के साथ संयुक्त चिकित्सालय आई। उसने कक्ष संख्या दो में डॉक्टर को परेशानी बताई तो उससे कक्ष संख्या 16 और 13 में जाकर दो जांचें करवाने के लिए कहा गया। सुबह करीब 10:30 बजे 16 नंबर कक्ष में खून का नमूना देने के बाद वह दूसरी जांच करवाने 13 नंबर कक्ष में गई तो वहां मौजूद स्वास्थ्य कर्मी ने उसकी मां और पति को कक्ष से बाहर रहने के लिए कहा।
विज्ञापन

आरोप है कि उनके बाहर आने पर स्वास्थ्य कर्मी ने कक्ष के दरवाजे का कुंडा लगाकर उसके साथ अश्लील हरकत कर दी। किसी तरह कमरे का दरवाजा खोलकर वह निकली और स्वास्थ्य कर्मी पर आरोप लगा शोर मचा दिया। इससे मौके पर भीड़ लग गई। पीड़िता चिल्लाती रही, लेकिन उसकी किसी ने नहीं सुनी। महिला का आरोप है कि जब वह पति और मां के साथ घर बनबसा लौट रही थी तो आरोपी स्वास्थ्य कर्मी भी मोटरसाइकिल से उनके पीछे कमलपथ तक पहुंचा और रोककर धमकाने लगा। सीसीटीवी फुटेज से भी सबूत जुटाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने डीएम, एसपी, सीएमओ, सीओ और सीएमएस को शिकायत भेज कर स्वास्थ्य कर्मी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं सीएमएस डॉ. एचएस ह्यांकी का कहना है कि घटना उनके संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा हुआ है तो शिकायत मिलने पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसका संज्ञान लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सीओ अविनाश वर्मा का कहना है कि पीड़ित महिला का शिकायती पत्र अभी नहीं मिला है, लेकिन सोशल मीडिया में वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर जांच कराई जा रही है।

तीन पहले बनबसा में दुष्कर्म के आरोप में जेल गया था फार्मासिस्ट
सरकारी अस्पताल में महिला मरीज के साथ छेड़छाड़, अश्लीलता की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले वर्ष 2018 में भी बनबसा अस्पताल के एक फार्मासिस्ट पर महिला मरीज ने दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज करवाया था। उस मामले के आरोपी फार्मासिस्ट को जेल जाना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed