फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Cricket Match in Lohaghat

गोरखानगर को हरा चांदमारी का फाइनल में प्रवेश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Cricket Match in Lohaghat
लोहाघाट जीआईसी खेल मैदान में फुटबाल सेमीफाइनल मुकाबले का शुभारंभ करते उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिए? - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। जीआईसी खेल मैदान में चल रही यूथ कप सीजन टू फुटबाल प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में चांदमारी ने गोरखानगर को 2-0 गोलों से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने अपने शानदार खेल से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
विज्ञापन

जीआईसी के खेल मैदान में पहले सेमीफाइनल मुकाबले का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकर्जी निर्वाण और एसोसिएशन के महासचिव डॉ. बीके सिंह ने किया। उन्होंने खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव मदद और सुविधाएं देने की बात की। चांदमारी और गोरखानगर के बीच हुए सेमीफाइनल मुकाबले के पहले हाफ में दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं रही। दूसरे हाफ में चांदमारी के जगदीश और प्रियांशु गोस्वामी ने एक-एक गोल कर अपनी टीम को 2-0 से जीत दिला फाइनल में जगह बनाई। गोरखानगर की टीम खेल के अंत तक कड़ा संघर्ष करती रही, लेकिन गोल नहीं कर सकी। रेफरी मोहित अधिकारी रहे। इस मौके पर उत्तराखंड फुटबाल संघ के उपाध्यक्ष प्रहलाद मेहता, डॉ. महेश ढेक, बृजेश माहरा, नितिन माहरा, मोहित, सचिन जोशी, मनीष जुकरिया, विमल मेहता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed