फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Cricket Match in Bhajanpur Banbasa

Champawat News: भजनपुर ने चंदनी को हरा किया सेमीफाइनल में प्रवेश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Dec 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Cricket Match in Bhajanpur Banbasa
बनबसा (चंपावत)। तृतीय कैप्टन भूपाल सिंह थापा मेमोरियल ग्रामीण क्रिकेट लीग टूर्नामेंट में मंगलवार से क्वार्टर फाइनल मुकाबले शुरू हुए। पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला चंदनी इलेवन और भजनपुर इलेवन के बीच खेला गया। इसमें भजनपुर ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पहले क्वार्टर फाइनल का शुभारंभ मुख्य अतिथि चंद परिवार फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डीबी चंद और उत्तम चंद ने किया।
विज्ञापन

यहां स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. कैप्टन करम चंद मिनी स्टेडियम में मंगलवार को हुए पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी कर चंदनी इलेवन ने निर्धारित 15 ओवरों में सात विकेट गंवाकर 114 रन बनाए। इसमें दीपक चंद ने सर्वाधिक 26 रनों का योगदान दिया। भजनपुर के गेंदबाज ने तीन ओवर में दो विकेट लिए। जवाब में भजनपुर की टीम ने 14.3 ओवर में पांच विकेट खोकर 115 रन बना मैच जीत लिया। इसमें निक्की ने बिना आउट हुए सर्वाधिक 66 रन जुटाए। चंदनी के गेंदबाज कैलाश ने दो विकेट लिए। रमेश चौहान, मनमोहन निर्णायक, रिशु स्कोरर थे। कमलेश भट्ट, मोहित, गोल्डी ने आंखों देखा हाल सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed