फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Cricket in Tankpur

क्वार्टर फाइनल मैच जीत उचौलीगोठ इलेवन का सेमीफाइल में प्रवेश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Cricket in Tankpur
अतिथियों के साथ मैच के लिए तैयार दोनों टीमों के खिलाड़ी। विज्ञप्ति - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। नायकगोठ में चल रही मां अखिल तारिणी नाइन ए साइड क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतिम लीग मैच और पहला क्वार्टर फाइनल मैच जीत कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। लीग मैच में अग्निशमन विभाग की टीम को हराने के बाद उचौलीगोठ ने क्वार्टर फाइनल में मयूर नाइन स्टार को हराया।
विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय के पास चल रहे टूर्नामेंट में रविवार को अंतिम लीग मैच उचौलीगोठ इलेवन और अग्निशमन विभाग की टीम के बीच मुकाबला हुआ। इसमें उचौलीगोठ ने अग्निशमन विभाग को आठ विकेट से हराया। इसके बाद टूर्नामेंट का पहला क्वार्टर फाइनल मैच उचौलीगोठ इलेवन और मयूर नाइन स्टार के बीच खेला गया। मैच का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि बीडीसी सदस्य विकास सिंह धामी ने किया।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी कर उचौलीगोठ ने निर्धारित 10 ओवरों में 171 रन बनाए। जवाब में मयूर नाइन स्टार की टीम 90 रन ही बना सकी। उचौलीगोठ की ओर से अभिषेक और दीपक ने शानदार बल्लेबाजी की। आयोजन में अमन ठाकुर, विकास सिंह, कमल सिंह, बच्ची नाथ महर, दीपक सेठी, दीपक सिंह, विशाल सिंह आदि सहयोग दे रहे हैं। नायकगोठ समेत आसपास क्षेत्रों से बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मैच देखने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed