फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Cricket asociation

सीएयू हर जिले में बनाएगा टर्फ विकेट व खेल मैदान: वर्मा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Cricket asociation
टनकपुर (चंपावत)। राज्य में क्रिकेट की प्रगति के लिए कुमाऊं भ्रमण पर निकले क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) के सचिव महिम वर्मा ने सोमवार को यहां एसोसिएशन की जिला इकाई के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर राज्य में क्रिकेट की प्रगति पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि पहाड़ के दूरस्थ क्षेत्रों की प्रतिभाओं को आगे लाने की कोशिश होनी चाहिए। इसके लिए क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड प्रयासरत हैं।
विज्ञापन

राज्य के हर जिले में टर्फ विकेट और मैदान की व्यवस्था की जाएगी ताकि जिला स्तर पर उभरती क्रिकेट प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए प्लेटफार्म मिल सके। उन्होंने एसोसिएशन के पदाधिकारियों से जिले में क्रिकेट की स्थिति के बारे में भी जानकारी ली। इससे पूर्व एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उनका क्षेत्र में आगमन पर स्वागत किया। इस मौके पर एसोसिएशन के कुमाऊं काउंसलर दीपक मेहरा, डीसीए अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह पाटनी, ब्लॉक अध्यक्ष रिपुदमन तड़ागी, जिला सचिव नीरज वर्मा, कोच दीपक सेठी, दीपक पचौली, प्रकाश सिंह, विकास सिंह, कमल सिंह, राकेश चंद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed