फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Crawd in Poornagiri

मां पूर्णागिरि में उमड़ने लगी भक्तों की भीड़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Crawd in Poornagiri
मां दुर्गा की झांकी निकाली पूर्णागिरि दर्शन को रवाना होते घसियारा मंडी के श्रद्घालुओं की टोली। ? - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। शारदीय नवरात्र में मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए बुधवार से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को पहले नवरात्र पर धाम में श्रद्धालुओं का तांता लगने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इधर, नवरात्र के आगाज पर घसियारा मंडी के भक्तों की टोली मां दुर्गा की भव्य झांकी के साथ प्रथम नवरात्र पर मां पूर्णागिरि दर्शन के लिए रवाना हुई है। इससे पूर्व मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की गई।
विज्ञापन

कलाकारों की टीम ने शिव-पार्वती और राधा-कृष्ण के शानदार नृत्य प्रस्तुत किए। कमेटी अध्यक्ष रमेश निषाद के नेतृत्व में घसियारा मंडी से निकाली गई झांकी में श्रवण निषाद, महेंद्र निषाद, दीनदयाल निषाद, अमरजीत, संपत, रमेश, राजू, कन्हैया लाल, महेंद्र निषाद, गोपाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल के सीमांत बाजारों में भी लौटेगी रौनक
टनकपुर। शारदीय नवरात्र शुरू होने के साथ ही नेपाल के सीमांत बाजारों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ से रौनक लौटेगी। कोरोना के कारण भारत-नेपाल सीमा सील रहने से नेपाल के सीमांत ब्रह्मदेव और महेंद्रनगर बाजारों की रौनक भी प्रभावित रही, लेकिन अब पूर्णागिरि दर्शन के बाद बाबा सिद्धनाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं के नेपाल जाने से वहां के बाजारों का सन्नाटा भी टूटेगा। सिद्धनाथ मंदिर समिति ब्रह्मदेव के कोषाध्यक्ष दशरथ भारती ने बताया कि कोरोना से बचाव के नियमों का पालन सुनिश्चित करते हुए दर्शन की व्यवस्था की गई है।
पूर्णागिरि में पानी का संकट, श्रद्धालु होंगे परेशान
टनकपुर। पूर्णागिरि धाम में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था बहाल नहीं हो पाई है। डीएम विनीत तोमर ने जल संस्थान को जलापूर्ति सुचारु करने के निर्देश दिए हैं। बरसात में पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त होने से समूचे धाम में जलापूर्ति व्यवस्था ठप है।

मंदिर समिति अध्यक्ष पं. भुवन चंद्र पांडेय का कहना है कि मुख्य मंदिर, काली मंदिर, टुन्यास, भैरव मंदिर के ऊपरी क्षेत्र में पानी का संकट है। इधर जेई बीएस कुवार्बी का कहना है कि लाइन मरम्मत का काम अंतिम चरण में है। बृहस्पतिवार से जलापूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed