फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   country. becoming. soldier.life. Lt. General. Gurmeet Singh

अगले जन्म में भी सैनिक बन देश सेवा करना चाहता हूं : ले. जनरल गुरमीत सिंह

Mon, 24 Jun 2024 12:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 24 Jun 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
country. becoming. soldier.life. Lt. General. Gurmeet Singh
सेना छावनी ​स्थित जवानों और अ​धिकारियों के साथ राज्यपाल। संवाद
बनबसा (चंपावत)। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) रविवार को बनबसा पहुंचे। उन्होंने बनबसा एसएसबी कैंप और सेना छावनी स्थित सेना के जवानों से मुलाकात कर उनकी हौसला आफजाई की। भारत-नेपाल सीमा स्थित मैत्री द्वार पर पूर्व सैनिकों से भी मिले। उन्होंने सेना, एसएसबी जवानों और पूर्व सैनिकों से कहा कि वे ईश्वर से अगले जन्म में भी सैनिक बन देश सेवा करने का आशीर्वाद मांगते हैं।
विज्ञापन




राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) सपरिवार बनबसा पहुंचे। उन्होंने सीमा सुरक्षा संबंध में कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। एसएसबी के नए प्रशिक्षु जवानों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी दीं। इससे पहले एसएसबी कैंप में 57 वीं वाहनी के कमांडेंट मनोहर लाल ने उनका स्वागत किया। इस दौरान राज्यपाल ने एक पौधा भी रोपा। राज्यपाल बनबसा सेना छावनी स्थित 26 राजपूत रेजीमेंट पहुंचे जहां उन्होंने सैनिक सम्मेलन में सैनिकों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि सैनिकों को विषम परिस्थितियों में काम करने का हौसला दैविक शक्तियों और उनके राष्ट्रप्रेम से ही मिलता है। कर्नल आकाश कपाड़िया ने उन्हें यूनिट की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन






एक बाबा के चमत्कार व्यक्तित्व से हैं प्रभावित



बनबसा (चंपावत)। मैं अपने जीवन में बनबसा को कभी नहीं भूल सकता। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने बताया कि वे वर्ष 1996 से 1999 तक बनबसा में कर्नल के पद पर रहें। बनबसा में एक बाबा मिले थे, जिन्होंने उन्हें ले. जनरल बनने का आशीर्वाद दिया था और यह बात बाद में सच साबित हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed