फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Corona vaccine administered to the elderly in Barakot's inaccessible eye salon

बाराकोट के दुर्गम नेत्र सलान गांव में बुजुर्गों को लगाई गई कोरोना वैक्सीन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Corona vaccine administered to the elderly in Barakot's inaccessible eye salon
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट के दुर्गम नेत्र सलान गांव के लोगों को उस समय सुखद अहसास हुआ जब बाराकोट से करीब 35 किमी दूर पहुंचकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों को कोरोना वैक्सीन लगाई। ग्रामीणों ने इस सुदूर क्षेत्र के लोगों की सुध लेकर गांव में आकर कोरोना टीकाकरण करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन

सोमवार को बाराकोट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी अधिकारी डॉ.मंजीत सिंह के दिशा निर्देशन में डॉ.मोनिका और फार्मासिस्ट कुलदीप राय, एएनएम शकुंतला, शिक्षक सुंदर सिंह व लोकेश जोशी जोशी, चालक सुरेश सिंह की टीम घाट तक 30 किमी वाहन से जाने के बाद वहां से करीब पांच किमी दुर्गम रास्तों को पार करते हुए नेत्र सलान गांव पहुंची। टीम ने पहला टीका गांव के ग्राम प्रधान रतन सिंह को लगाकर टीकाकरण का शुभारंभ किया। इस दौरान 45 वर्ष से अधिक उम्र के 22 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। स्वास्थ्य कर्मियों की सेवा भावना को देखते हुए गदगद ग्रामीणों ने उनका आभार जताया। ग्रामीणों का कहना था कि नेता लोग चुनावों के दौरान आते हैं उसके बाद बाद इस दुर्गम क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं की ओर पीठ कर देते हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इस दुर्गम क्षेत्र के लोगों के गांव में आकर टीकाकरण करने से उन्हें काफी राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed