फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Corona positive young man sent to Haldwani after his health deteriorated

तबियत बिगड़ने पर हल्द्वानी रेफर हुआ कोरोना पॉजिटिव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Corona positive young man sent to Haldwani after his health deteriorated
चंपावत। लोहाघाट के डैसली गांव के कोरोना पॉजिटिव युवक की एकाएक तबियत बिगड़ने पर जिला अस्पताल के कोविड समर्पित सेंटर से सोमवार शाम को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल भेज दिया गया है। सांस लेने में दिक्कत होने से युवक को कोविड एंबुलेंस से हल्द्वानी भेजा गया है।
विज्ञापन

रविवार को कोरोना पॉजिटिव आए इस युवक को सोमवार सुबह लोहाघाट उप जिला अस्पताल से जिला अस्पताल लाया गया था। जहां उसे कोविड-19 पॉजिटिव के लिए बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में रखा गया। मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. आरके जोशी ने बताया कि शाम को इस युवक की तबियत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन

सांस लेने में दिक्कत होने के साथ ही खून में ऑक्सीजन की मात्रा 70 से भी कम हो गई, जबकि ऑक्सीजन की मात्रा 90 से अधिक होनी चाहिए। लगातार ऑक्सीजन देने के बाद भी हालात में सुधार नहीं होने पर फिजीशियन डॉ. अजय कुमार ने युवक को हल्द्वानी के कोविड अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई में काम करने वाला 34 साल का यह युवक 18 मई को 17 लोगों को साथ लोहाघाट पहुंचा था। बुखार आने की शिकायत होने पर युवक को क्वारंटीन सेंटर से 22 मई को लोहाघाट आइसोलेशन में रखा गया था, जबकि उसके साथ के अन्य लोगों को लोहाघाट में क्वारंटीन किया गया है।

मुंबई से आए प्रवासियों की स्क्रीनिंग शुरू
चंपावत। मुंबई, नोएडा और आगरा से आए 175 लोगों की सोमवार को स्क्रीनिंग की गई। जवाहर नवोदय स्कूल के आवासीय परिसर में रविवार को क्वारंटीन किए गए इन प्रवासियों की डॉ. मनीष बिष्ट और डॉ. जीएस चौहान ने स्क्रीनिंग की। बुजुर्ग व कम उम्र के प्रवासियों को पर्यटक आवास गृह में शिफ्ट किया गया। जबकि एक व्यक्ति को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। इस मौके पर नायब तहसीलदार ज्योति धपवाल, राजस्व उप निरीक्षक राजीव महर, अंजू आदि मौजूद थे। बताया गया कि जल्द ही इन प्रवासियों के कोरोना परीक्षण के लिए सैंपल लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed