फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Corona in Tanakpur

महिला पुलिस कर्मी का पुलिस कर्मी पति और पांच साल का बच्चा भी पॉजिटिव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Corona in Tanakpur
टनकपुर (चंपावत)। जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर और बनबसा में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। बनबसा थाने की कोरोना संक्रमित महिला पुलिस कर्मी का सीओ कार्यालय में तैनात पुलिस कर्मी पति और पांच वर्षीय बच्चे की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। टनकपुर के शारदा चुंगी कॉलोनी का एक व्यक्ति भी कोरोना संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन

चार दिन पूर्व बनबसा थाने में तैनात महिला पुलिस कर्मी के कोराना पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को उसके पुलिस कर्मी पति और पांच वर्षीय बच्चे के साथ पुलिस कर्मी के संपर्क में आए सीओ विपिन चंद्र पंत का सैंपल जांच के लिए एसटीएच हल्द्वानी भेजा गया था। सीएमएस डॉ. एचएस हयांकी ने बताया कि रविवार देर शाम आई रिपोर्ट में पुलिस कर्मी और उसका पांच वर्षीय बच्चा भी संक्रमित पाया गया है, जबकि सीओ पंत की रिपोर्ट निगेटिव आई है। शारदा घाट के पास रहने वाले एक व्यक्ति की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमएस ने बताया कि तीनों लोगों को आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

खड़ी बाजार के 13 व्यापारियों की रिपोर्ट निगेटिव
चंपावत। जिला मुख्यालय की खड़ी बाजार में 13 व्यापारियों का कोरोना रैपिड एंटीजन टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आने पर व्यापारियों और प्रशासन ने राहत की सांस ली है। खड़ी बाजार में एक महिला व्यापारी के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर खड़ी बाजार को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया था। महिला व्यापारी के अगल-बगल की 12 दुकानों को एहतियातन सील कर दिया गया था। सोमवार को खड़ी बाजार के 13 व्यापारियों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और व्यापारियों ने राहत की सांस ली है। व्यापारियों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद व्यापार संघ की पहल पर प्रशासन ने दुकानों की सील हटा ली है। इसके बाद अधिकतर दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान खोल दिए हैं। व्यापार संघ अध्यक्ष अमरनाथ सक्टा ने बताया कि प्रशासन से वार्ता के बाद बाजार को फिर से खोल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed