फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   corona in Champawat

दिहाड़ी मजदूरों को वितरित किए जाएंगे खाद्यान्न किट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 08:12 PM IST
विज्ञापन
corona in Champawat
चंपावत। जिले में विश्व महामारी घोषित कोरोना वायरस को लेकर जारी लॉकडाउन के लंबा खिंचने पर होने वाले संभावित खाद्यान्न संकट से निपटने की तैयारी तेज हो गई हैं। विशेषकर उन दिहाड़ी मजदूरों को जिनकी लॉकडाउन के बाद मजदूरी मिलना बंद हो गई है, उन्हें प्रशासन की ओर से खाद्यान्न किट बांटे जाएंगे। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने बताया कि जिले में विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे दिहाड़ी मजदूरों को खाद्यान्न किट बांटे जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर खाद्य एवं पूर्ति विभाग की ओर से जिले की सभी पांच तहसीलों में 500-500 खाद्यान्न किट तैयार किए जा रहे हैं। खाद्यान्न किट में पांच किलो आटा, पांच किलो चावल, दो किलो दाल, नमक, तेल, मसाले आदि वस्तुएं शामिल रहेंगी। सभी तहसीलों में दिहाड़ी मजदूरों की सूची बनाई जा रही है, जिन्हें खाद्यान्न किट बांटे जाएंगे।
विज्ञापन

एनएच के मजदूरों को नहीं होगा खाद्यान्न संकट
चंपावत। लॉकडाउन के बावजूद एनएच में चौड़ीकरण का कार्य जारी रहेगा। डीएम के अनुसार एनएच चंपावत जिले की लाइफ लाइन है, इसलिए एनएच में कार्य जारी रहेगा। इस दौरान एनएच के मजदूरों के समक्ष खाद्यान्न संकट नहीं होगा। संबंधित कार्यदायी कंपनी के अधिकारियों को खाद्यान्न दिलाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

नवरात्र में मंदिर-देवालयों में नहीं लग सकेगी भीड़
चंपावत। बुधवार से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्र पर्व पर भी कोरोना का साया हावी रहेगा। जिस कारण विभिन्न मंदिर और देवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ नहीं लग सकेगी। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने बताया कि मंदिरों में पहले नवरात्र पर महंत और पुजारी साज शृंगार करेंगे। सबको एक मीटर की दूरी रखनी होगी। इसलिए एक समय में चार से अधिक लोगों को मंदिर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed