फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Coordination is necessary in every security agencies: SP

हर सुरक्षा एजंसियों में तालमेल जरूरी: एसपी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
Coordination is necessary in every security agencies: SP
टनकपुर कोतवाली मैं पुलिस कर्मियों की बैठक लेते एसपी धीरेंद्र गुंज्याल। - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर /बनबसा(चंपावत)। एसपी धीरेंद्र गुंज्याल ने कोतवाली में पुलिस कर्मियों की बैठक ली। उन्होंने कहा अपराध पर अंकुश लगाने को हर सुरक्षा एजेंसी का आपस में तालमेल बेहद जरूरी है। पुलिस का हर जवान अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी से पालन करे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हुई इस बैठक में एसपी ने कहा कि अपराध पर अंकुश लगाने के लिए हर सुरक्षा एजेंसियों को आपस में तालमेल बनाए रखना चाहिए। बाहरी क्षेत्रों के आए व्यक्तियों की पहचान कर उनका हर हाल में सत्यापन जरूर करें। उन्होंने कहा कि अधीनस्थों को सुरक्षा के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने को कहा। एसपी ने कहा कि नेपाल सीमा से लगा क्षेत्र होने के कारण यहां बाहर से आने वाले व्यक्तियों पर विशेष नजर रखने और उनका सत्यापन किया जाना जरूरी है। सीमा पार से होने वाली मानव तस्करी पर भी विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे नशे के कारोबार को एसपी ने गंभीरता से लिया। उन्होंने इसमें लिप्त लोगों पर नजर रखने के साथ ही उन्हें पकड़कर सलाखों के पीछे डालने के निर्देश दिए। बैठक में सीओ बिपिन चंद्र पंत, कोतवाल धीरेंद्र कुमार, एसएसआई राजेंद्र सिंह डांगी, एसआई नीशू गौतम, एसआई मनोज कुमार, एसआई योगेश दत्त, एसआई मोहन भट्ट, एसआई अंजू यादव, मनिहारगोठ चौकी इंचार्ज गीता गोले आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

एसपी गुंज्याल ने बनबसा थाने में आयोजित सम्मेलन अधिकारियों, कर्मियों को कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने, मुस्तैदी से अपनी जिम्मेदारियां निभाने को कहा। लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए चरस तस्कर को पकड़ने पर सभी अधिकारियों और कर्मियों को शाबासी दी। उन्होंने पुलिस कर्मियों की व्यक्तिगत समस्याओं को भी सुना। इस मौके पर थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान, एसआई सुमन पंत, एसआई देवेंद्र सिंह, एसआई गोविंद सिंह, एसआई अरविंद कुमार, एसआई नैन राम विश्वकर्मा, एसआई विजय लक्ष्मी मौजूद थे। इससे पूर्व एसपी ने भारत नेपाल की खुली सीमा का भी अवलोकन कर दोनों देशों के बीच के खुफिया, चोर एवं तस्करी में प्रयुक्त होने वाले मार्गों के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

नशे के खिलाफ पुलिस चलाएगी अभियान:एसपी
टनकपुर/ बनबसा (चंपावत)। पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल ने कहा कि नशे के खिलाफ युवाओं को जागरूक करने को बनबसा से टनकपुर तक छात्र छात्राओं और युवाओं की मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। ह्यूमन ट्रेफिकिंग की रोकथाम को लेकर पुलिस विभिन्न संबंधित विभागों का संयुक्त अभियान चलाएगी। उन्होंने कहा कि बताया कि शीघ्र ही जिले में पुलिस को अलग अलग चरणों में भारत नेपाल से लगी पूरी सीमा की गश्त कराकर सीमा का अध्ययन कराया जाएगा। ताकि जरूरत पर पुलिस को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।इसके साथ ही बनबसा और टनकपुर थानों के पुलिस कर्मियों के बीच फुटबाल मैच भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed