{"_id":"574f13004f1c1baa481091dd","slug":"contract-revenue-retired-workers-will-be-placed-in-the-time-of-disaster","type":"story","status":"publish","title_hn":" आपदा के समय संविदा में रखे जाएंगे रिटायर्ड राजस्वकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा के समय संविदा में रखे जाएंगे रिटायर्ड राजस्वकर्मी
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
Updated Wed, 01 Jun 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
सीएम ने की वीडियो कांफ्रेंसिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए राजस्व उप निरीक्षकों के माध्यम से संवेदनशील स्थलों और आवासीय भवनों का चिन्हिकरण करने की हिदायत दी गई। बंद सड़कों को खोलने के लिए एनएच, लोनिवि और अन्य संबंधित एजेंसियों को सभी व्यवस्था पुख्ता रखने को कहा। साथ ही सड़कों के बाधित होने और बहाल होने की जानकारी आम लोगों को उपलब्ध कराने के लिए एक पोर्टल तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बिजली आपूर्ति को दुरुस्त करने के लिए हर ब्लॉक स्तर पर अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। पटवारी, कानूनगो और तहसीलदारों की कमियों के मद्देनजर छह माह में रिटायर हुए और अगले छह माह में रिटायर होने वाले राजस्व अधिकारियों को आगामी एक वर्ष तक संविदा पर नियुक्ति देने के निर्देश राजस्व विभाग के अधिकारियों को दिए। जीवरक्षक दवाओं, एंबुलेंस के अलावा तीन माह के खाद्य भंडारण की पुख्ता व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
सीडीओ हरगोविंद भट्ट ने बताया कि भारी बारिश, ओलावृष्टि और आंधी-तूफान से बीते 15 दिनों में हुए फल तथा सब्जियों के नुकसान का सर्वे कराया जा रहा है। इस दौरान एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, सीएस डोभाल, नरेश दुर्गापाल, जल संस्थान के ईई पीसी करगेती, लोनिवि के बीसी पंत, आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय, बिजली के एसडीओ एचएस सौन, सीएमओ विनोद टोलिया, डीएचओ एचसी तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन