फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Contaminated drinking water coming from Sui Lift drinking water scheme

Champawat News: सुई लिफ्ट पेयजल योजना से आ रहा दूषित पेयजल

Wed, 21 Feb 2024 10:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 21 Feb 2024 10:00 PM IST
विज्ञापन
Contaminated drinking water coming from Sui Lift drinking water scheme
चंपावत में डीएम को ज्ञापन सौंपते ग्रामीण। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। सुई लिफ्ट पेयजल योजना से लगातार आ रहे दूषित पानी की शिकायत ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की है। ग्रामीणों ने सीएम धामी को ज्ञापन भेजकर जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि करीब 42 साल पुरानी योजना से उन्हें पानी मिल रहा है। हर घर नल हर घर जल योजना के तहत गांव के लिए डेढ़ करोड़ की लागत से सुई लिफ्ट योजना का निर्माण किया गया। तीन माह बीतने के बाद लिफ्ट योजना से लाल पानी आ रहा है। मुख्य टैंक से प्रतिदिन आधा घंटा पानी बाहर फेंका जा रहा है। लोग दूषित पानी पीने से बीमार पड़ रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि पाइप लाइन में घटिया गुणवत्ता के पाइप लगाए गए हैं।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश के बाद भी जल संस्थान विभाग कार्रवाई नहीं कर रहा है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है। इधर जल संस्थान के सहायक अभियंता पवन बिष्ट ने बताया कि सुई लिफ्ट योजना का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। गांव में दूसरी पेयजल योजना नहीं होने से सुई लिफ्ट योजना का ट्रायल और पेयजलापूर्ति की जा रही है। पहले की अपेक्षा पानी साफ आ रहा है। ज्ञापन भेजने वालों में सीबी ओली, अनिल कुमार, गिरीश चंद्र पांडेय, संजय, सुरेश चंद्र, दीप चंद्र, रमेश चंद्र, नवीन चंद्र, हिमांशु ओली, राजेश पांडेय, देवकी नंदन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
डीएम से की हर घर नल योजना से जोड़ने की मांग
चंपावत। जिले के दूरस्थ क्षेत्र तल्ली खटोली के ग्रामीणों ने भाजयुमो के मंडल मंत्री प्रवीन सिंह बुराठी के नेतृत्व में बुधवार को डीएम नवनीत पांडे को ज्ञापन सौंपकर हर घर नल हर घर जल योजना से कनेक्शन देने की मांग की गई। लोगों का आरोप है कि निर्माणाधीन पेयजल लाइन से आढुंग, बुगा, घूरा, बर्मा, ढींग डोबरा सहित कई तोकों के लोगों को संयोजन नहीं दिया गया है। इससे गांव के कई लोग परेशान हैं। ज्ञापन सौंपने वालों में मदन सिंह, मान सिंह, पान सिह, उमेद सिंह, रघुवर सिंह, अनीराम मौजूद रहे । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed