{"_id":"66fdb849ab9c1ee1e1010ce4","slug":"construction-of-it-lab-in-champawat-campus-80-percent-complete-champawat-news-c-229-1-shld1026-113847-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: चंपावत परिसर में आईटी लैब का निर्माण 80 फीसदी पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: चंपावत परिसर में आईटी लैब का निर्माण 80 फीसदी पूरा
Thu, 03 Oct 2024 02:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 03 Oct 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
चंपावत। एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा का चंपावत परिसर जल्द ही मॉडल कॉलेज के रूप में नजर आएगा। प्रथम चरण में बालिका छात्रावास और आईटी लैब निर्माण का काम गतिमान है। लैब का निर्माण करीब 80 फीसदी हो गया है। शासन से प्रथम चरण में उत्तराखंड कृषि विपणन बोर्ड मंडी भवन को निर्माण कार्य के लिए 7.12 करोड़ की धनराशि मिल चुकी है।
प्रथम चरण में 50 बेड के बालिका छात्रावास का निर्माण चंपावत परिसर के पिछले हिस्से में किया जाएगा। मॉडल कॉलेज निर्माण का कार्य साढ़े 12 करोड़ से किया जाना है। मुख्यमंत्री ने 2023 में इसे मॉडल कॉलेज बनाने की घोषणा की थी। मॉडल कॉलेज के निदेशक डॉ. नवीन भट्ट ने बताया कि मॉडल कॉलेज निर्माण का कार्य जारी है। आईटी लैब का काम 20 फीसदी रह गया है। संवाद
-- -- -- --