फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Construction of CCU will start in Champawat from this month.

Champawat News: चंपावत में इसी माह से शुरू होगा सीसीयू का निर्माण

Thu, 18 Jan 2024 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 18 Jan 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
Construction of CCU will start in Champawat from this month.
चंपावत। जिले में लोगों को आने वाले समय में क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) का लाभ मिलेगा। जिला अस्पताल के ठीक पीछे सीसीयू का निर्माण कार्य करोड़ों की लागत से किया जाएगा। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिथौरागढ़ से 12 अक्तूबर को सीसीयू का वर्चुअल शिलान्यास किया था।
विज्ञापन

जिले में क्रिटिकल केयर यूनिट के निर्माण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। क्रिटिकल केयर यूनिट के निर्माण के बाद लोहाघाट और चंपावत विधानसभा के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। जिला अस्पताल के पास 22 करोड़ की लागत से कार्यदायी संस्था ब्रिडकुल यूनिट का निर्माण करेगा। ब्रिडकुल ने अस्पताल प्रबंधन को निर्माण कार्य का मलबा डंप करने को लेकर पत्र लिखा है। जिला अस्पताल के पास निष्प्रयोज्य रोजिन फैक्टरी परिसर में 1560 वर्ग मीटर जमीन पर 22 करोड़ रुपये से सीसीयू का निर्माण होगा।
विज्ञापन

सीसीयू वाले स्थान और जिला अस्पताल के बीच की दूरी को पाटने के लिए 105 मीटर की सड़क बनाई जाएगी। सीसीयू आईसीयू का छोटा रूप होता है जहां पर गंभीर मरीजों की गहन देखभाल की जाती है। पीएमएस डॉ. पीएस खोलिया ने बताया कि सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसी माह से कार्यदायी संस्था निर्माण शुरू कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed