फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Congressmen undertook a march with bikes

कांग्रेसियों ने बाइकों के साथ निकाली पदयात्रा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Congressmen undertook a march with bikes
टनकपुर में बाइक के साथ पदयात्रा कर प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में लगातार वृद्धि के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को शहर में बाइकों के साथ पदयात्रा निकाली। उन्होंने भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सबका साथ-सबका विकास नारा देने वाली भाजपा ने जनता के साथ धोखा किया है। आज जनता पर महंगाई की मार थोपी जा रही है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के नेतृत्व में शहर के शास्त्री चौक से शुरू हुई पदयात्रा मुख्य बाजार होकर पिथौरागढ़ चुंगी चौराहे पर संपन्न हुई। इस दौरान यात्रा में शामिल कांग्रेसी बाइकों के साथ पैदल चलकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। पूर्व विधायक ने कहा कि सत्ता पर काबिज भाजपा की उलटी गिनती शुरू हो गई है। प्रदर्शन में नगर अध्यक्ष अनिल चौधरी पिंकी, अनिल सिन्हा, गोपाल बिष्ट, खालिद अंजुम, रूपेश सक्सेना, आसिफ खान, सुरेश तिवारी, आनंद यादव, शाहवेज अंसारी, फारूख अली आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed