फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Congress workers came on the road to protest against Nitin Navin in haldwani

हल्द्वानी: नितिन नवीन के विरोध में सड़क पर आए कांग्रेसी...18 हिरासत में, गो बैक के लगे नारे

Wed, 09 Sep 2026 07:06 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Wed, 09 Sep 2026 07:06 PM IST
सार

हल्द्वानी में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर सियासी माहौल गरमा दिया। कई स्थानों पर कांग्रेसियों ने हाथों में संविधान की प्रति लेकर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के खिलाफ गो बैक के नारे लगाए।

विज्ञापन
Congress workers came on the road to protest against Nitin Navin in haldwani
हल्द्वानी, रामपुर रोड में स्थित विंटेज ग्रीन में आयोजित भाजपा की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के बीच बुधवार को हल्द्वानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर सियासी माहौल गरमा दिया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता नैनीताल रोड से लेकर देवलचौड़ तक कई स्थानों पर एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने हाथों में संविधान की प्रति लेकर भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की और नितिन नवीन व धामी के खिलाफ गो बैक के नारे लगाए।

 

भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक रामपुर रोड स्थित एक बारातघर में आयोजित की गई। इसमें नितिन नवीन, मुख्यमंत्री धामी समेत भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेशभर से करीब 597 प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं।

विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने कई स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी। बुद्ध पार्क क्षेत्र में प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का मुक्की भी हुई। यूथ कांग्रेस की महानगर कॉर्डिनेटर राधा आर्या संविधान की प्रति लेकर सड़क पर उतरीं और नितिन नवीन और धामी गो बैक के नारे लगाने शुरू कर दिए। फोर्स जब पकड़ने पहुंची तब राधा आर्या ने दौड़ लगा दी। डीएम कार्यालय तक पुलिस पीछे भागती रही। तब जाकर पुलिस ने उन्हें व उनके अन्य समर्थकों को हिरासत में लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

देश संविधान से चलेगा मनु स्मृति से नहीं
यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल भोजक ने कहा की भाजपा और आरएसएस के लोग मनुस्मृति को मानते हैं और उसी हिसाब से आज भी देश को चलाने का प्रयास कर रहे हैं जिसे यूथ कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी। देश संविधान से चलेगा ना की भाजपा की तानाशाही से।

 

18 कांग्रेसी पुलिस ने हिरासत में लिए
पुलिस ने यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल भोजक, महानगर कॉर्डिनेटर राधा आर्या, कांग्रेस के सुमित कुमार, मनदीप सिंह, दिग्विजय सिंह, उमेश सिंह जोशी, मंजू दानु को हिरासत में लिया। वहीं देवलचौड़ चौराहे पर काला फीता बंधकर विरोध प्रदर्शन करने वालीं महिला कांग्रेस की कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जया कर्नाटक, नीमा भट्ट, चंपा चिलवाल, रजनी, दीपा बिष्ट, ह्रितिक आर्या, हेमू रंगवाल, मोनू आर्या, हिमांशु सतवाल, प्रियांशु आर्या, करण आर्या को हिरासत में लिया।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed