फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Congress will sweep the five states in the five states: Dharmani

पांचों राज्यों में कांग्रेस का परचम लहराएगा : धर्माणी

Sun, 07 Oct 2018 10:14 PM IST
ब्यूरो् /अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
ब्यूरो् /अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)। Updated Sun, 07 Oct 2018 10:14 PM IST
विज्ञापन
Congress will sweep the five states in the five states: Dharmani
कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी राजेश धर्माणी का स्वागत करते पार्टी कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
 कांग्रेस के राज्य सह प्रभारी राजेश धर्माणी ने कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के पांच साल का कार्यकाल सिर्फ बातों तक ही सीमित रहा। उन्होंने दावा किया कि दिसंबर में पांच राज्यों में हो रहे चुनाव में कांग्रेस का परचम लहराएगा।
विज्ञापन


पार्टी के सह राज्य प्रभारी धर्माणी के यहां आगमन पर कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के नेेतृत्व में जोरदार स्वागत किया। जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह देव की अध्यक्षता में हुई बैठक में धर्माणी ने कहा कि राफेल डील घोटाला, नीरव मोदी, विजय माल्या प्रकरण ने भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार और नाकामियों को उजागर किया है। पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने भी कार्यकर्ताओं से पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने में जुटने को कहा।
विज्ञापन


इस दौरान पार्टी के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, मंडी समिति के पूर्व सभापति हरीश भट्ट, हरगोविंद बोहरा, गिरीश खर्कवाल, पूरन सिंह पडियार, देवेंद्र सिंह, मो. सुलेमान सिद्दीकी, अनिल चौधरी आदि थे। इससे पहले धर्माणी का बनबसा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जगबूड़ा में जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उनके साथ आए पूर्व विधायक ललित फर्सवाण का भी अभिनंदन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष उत्तम देव, महामंत्री जसवंत सिंह बसेड़ा, मनोज कालाकोटी, पनव पांडेय, देवेंद्र चंद, सुरेंद्र कुमार, दीपक पाठक आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed