{"_id":"60ba6ea98ebc3e2e3545be53","slug":"congress-supports-the-traders-clap-plate-protest-champawat-news-hld426624262","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों की ताली-थाली विरोध को कांग्रेस का साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों की ताली-थाली विरोध को कांग्रेस का साथ
विज्ञापन
चंपावत में बाजार खोलने की अवधि बढ़ाने को लेकर ताली और थाली बजाते व्यापारी।
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। कोविड कर्फ्यू के दौरान बाजार बंद रहने से हुए भारी नुकसान से व्यापारी परेशानी रहे। पिछले साल 22 मार्च को प्रधानमंत्री ने कोरोना योद्धाओं के समर्थन में ताली-थाली बजाने की अपील की थी। और शुक्रवार को व्यापारियों ने ताली-थाली बजाकर सरकार को चेताया। व्यापारियों के इस विरोध-प्रदर्शन में कांग्रेस भी साथ थी।
शुक्रवार को व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष प्रकाश तिवारी के नेतृत्व में नगर अध्यक्ष विजय चौधरी, महामंत्री नवल जोशी, कोषाध्यक्ष केदार जोशी, नवीन सुतेड़ी, राजू बोहरा, नरेश कलोनी, मुकेश चंद्र आदि ने थाली और ताली बजाकर विरोध जताया। व्यापारियों ने कहा कि कोविड कर्फ्यू के दौरान जिले में छह मई से अति आवश्यकीय वस्तुओं को छोड़ शेष कारोबार ठप होने से व्यापार पूरी तरह से चौपट हो गया है।
व्यापारियों को बैंक की किस्त और अन्य जरूरी खर्चों के लिए मुश्किल आ रही है। व्यापारियों ने कोरोना के दौरान हुए भारी नुकसान की भरपाई के लिए राहत देने का भी सरकार से आग्रह किया गया है। इधर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत के नेतृत्व में हरीश चौधरी, विकास साह, अशोक कुमार, जोत सिंह आदि ने भी विरोध कार्यक्रम में हिस्सा लिया। लोहाघाट में व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव राय, कोषाध्यक्ष सतीश मुरारी, मनोज गर्ग, जगदीश राय, विवेक ओली, जगदीश खर्कवाल, रविंद्र मुरारी, दिनेश सुतेड़ी, मयंक खर्कवाल, प्रमोद गहतोड़ी आदि ने रैली निकाल प्रदर्शन किया और ताली-थाली बजाई।
विज्ञापन
व्यापारियों ने घंटी और थालियां बजाकर जताया आक्रोश
पिथौरागढ़। पिछले एक माह से अधिक समय से कोरोना कर्फ्यू से व्यापारी परेशान हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मुकेश पंत के नेतृत्व में व्यापारियों ने शुक्रवार को घंटी और थालियां बजाकर अपने गुस्से का इजहार किया। पिथौरागढ़ शहर में हुए प्रदर्शन के मौके पर व्यापारियों ने कहा कि सरकार कोविड-19 से बचाव के लिए बाजार में तालाबंदी कर रही है। लेकिन सरकार को व्यापारियों की परेशानियों से कोई सरोकार नहीं है।
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष पंत ने कहा कि लगातार दुकानें बंद रहने से कई व्यापारी गहरे आर्थिक संकट में हैं। व्यापारियों के साथ ही हजारों की संख्या में दुकानों में काम करने वाले कर्मी भी बेरोजगार हो गए हैं। इसके बाद भी सरकार लगातार लॉक डाउन बढ़ा रही है। पर व्यापारियों को कोई राहत नही दी जा रही है। बिजली बिल, दुकान का किराया, लोन की किस्त नहीं चुका पाने से व्यापारी परेशान हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि अब जल्द ही सरकार को एक क्रम में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए। साथ ही व्यापारी और वह सभी लोग चाहे वह टैक्सी मालिक हों, स्कूल चला रहे लोग, व्यवसायों में लगे लोगों को बैंक की किस्त से लेकर बंदी के दौरान हुए नुकसान का आंकलन कर इन सभी को सरकार ने राहत पैकेज देना चाहिए। प्रदर्शन में शामिल व्यापारियों ने भी सरकार से शीघ्र अनलॉक की प्रक्रिया शुरू करने की मांग उठाई।
सामाजिक दूरी का हुआ उल्लंघन
लोहाघाट (चंपावत)। व्यापारियों के विरोध-प्रदर्शन के दौरान सामाजिक दूरी की भी जमकर अनदेखी हुई। विरोध प्रदर्शन के दौरान काफी व्यापारियों ने सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया। और ये सब पुलिस की मौजूदगी में हुआ। लोगों का कहना है कि बात-बात पर चालान करने वाली पुलिस भी सामाजिक दूरी की अनदेखी पर मूकदर्शक बनी रही।