फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   congress protest BJP's virtual rally

भाजपा की वर्चुअल रैली पर भड़के कांग्रेसी, रक्षा मंत्री का पुतला फूंका

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 12:55 PM IST
विज्ञापन
congress protest BJP's virtual rally
चंपावत मोटर स्टेशन में पुतला दहन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : AMAR UJALA
संवाद न्यूज एजेंसी, चंपावत। सीमा सुरक्षा की अनदेखी करते हुए भाजपा द्वारा वर्चुअल रैलियां निकालने का कांग्रेस ने विरोध किया है। कार्यकर्ताओं ने सोमवार को चंपावत में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का पुतला फूंका।
विज्ञापन
आक्रोशित कार्यकर्ताओं का कहना था कि देश की सीमाओं पर आए दिन युद्ध की स्थिति बनी हुई है, सैनिक शहीद हो रहे हैं। नेपाल जैसा देश बर्बरतापूर्वक भारतीयों पर गोली चला रहा है और रक्षा मंत्री इन्हे दुरुस्त करने के बजाय वर्चुअल रैली कर चुनाव की तैयारी में जुटे हैं। कार्यकर्ताओं का कहना था कि नेपाल के लोगों को भारत ने हमेशा घनिष्ठ मित्र माना है। नेपाल के साथ रोटी-बेटी का रिश्ता रहा है। नेपाल हमारी सीमा पर गोली चलाए और उत्तराखंड के हिस्से को अपने नक्शे में दिखाए, इससे दुखदाई कुछ नहीं हो सकता है। ऐसे कठिन हालात में देश की सीमाओं का ध्यान न रखकर रक्षा मंत्री का चुनावी वर्चुअल रैली के प्रचार में है। युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी के नेतृत्व में प्रदर्शन करने वालों में दिग्विजय कार्की, सभासद रोहित बिष्ट, नीरज पांडेय, अभिषेक गंगोला, अंकित खर्कवाल, कमल सिंह भंडारी, विनोद बड़ेला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed