{"_id":"59c001864f1c1b1e688b53b1","slug":"congress-opposes-inflation","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जिलास्तरीय प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जिलास्तरीय प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
Updated Mon, 18 Sep 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस ने महंगाई का विरोध किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। कांग्रेसियों ने राज्य सरकार के छह माह के कार्यकाल को निराशाजनक बताया। जिला मुख्यालय में विरोध, प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के नेतृत्व में एकजुट कांग्रेसियों ने डीएम डॉ. अहमद इकबाल के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। इसमें कहा गया कि राज्य सरकार की छह माह की उपलब्धियां केवल महंगाई, भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने तक सीमित रही हैं।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में 75 फीसदी से अधिक की कमी आने के बावजूद देश के आम आदमी की जेब पर डाका डाला जा रहा है। रसोई गैस की महंगाई से गरीब, मध्यम वर्ग का तबका परेशान है। लोगों का जीना मुहाल हो गया है। कर्जमाफी की हवा हवाई घोषणा के चलते कर्जदार किसान आत्महत्या कर रहे हैं। वहां कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओंकार सिंह धौनी, पूरन कठायत, डीडी पांडेय, चंदन बोहरा, देवेंद्र कन्याल, डॉ. महेश ढेक, त्रिभुवन चम्याल, गिरीश रंसवाल, राजू नरियाल आदि थे।
विज्ञापन