फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Congress burnt the effigy of the state government

कांग्रेस ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Congress burnt the effigy of the state government
भर्ती प्रक्रिया में धांधली के विरोध में चंपावत में प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद न्? - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में विभिन्न विभागों में भर्ती के नाम पर उजागर हो रहे घोटालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। पार्टी की ओर से बुधवार को जिला मुख्यालय में शांतिपूर्ण सत्याग्रह करते हुए प्रदेश सरकार का पुतला फूंका गया।
विज्ञापन

नगर अध्यक्ष नीरज वर्मा और जिला महामंत्री निर्मल तड़ागी के नेतृत्व में चले सत्याग्रह में कार्यकर्ताओं ने कहा कि राज्य में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से वीपीडीओ एवं अन्य पदों के लिए भर्ती परीक्षा हुई। इसमें 15-15 लाख रुपये लेकर पेपर बेचने, खनन विभाग में हो रहे अवैध खनन, घोटाले, सहकारिता विभाग और शिक्षा विभाग में हो रहे भर्ती घोटालों का खुलासा हुआ।
विज्ञापन

उन्होंने राज्य सरकार पर अपनी नाकामियां छिपाने का आरोप लगाया। साथ ही केंद्र सरकार के इशारे पर पार्टी की शीर्ष नेता एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ की जा रही उत्पीड़नात्मक कार्रवाई का विरोध किया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष निर्मला गहतोड़ी, यूथ जिलाध्यक्ष अभिषेक गंगोला, सौरभ शाह, बाला दत्त थ्वाल, जगदीश जोशी, मोहन सिंह अधिकारी, नारायण सिंह पाटनी, भैरव सिंह बोहरा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed