फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Computer training will be given to students of marginal villages

Champawat News: सीमांत गांवों के छात्र-छात्राओं को दिया जाएगा कंप्यूटर प्रशिक्षण

Tue, 14 Nov 2023 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 14 Nov 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
Computer training will be given to students of marginal villages
सतीश जोशी सत्तू
विज्ञापन

चंपावत। जिले के सीमांत गांवों में रहने वाले छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। क्षेत्र के हाईस्कूल उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया जाएगा। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के सहयोग से कंप्यूटर शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रही चंपावत की एसीई एकेडमी की ओर से छात्र-छात्राओं को कंप्यूटर प्रशिक्षण कराया जाएगा।
एसीई एकेडमी के निदेशक कुलदीप सिंह ने बताया कि एकेडमी की ओर से सीमांत मंच, तामली, पोलप, नाग, रायल, बचकोट, चामी, कंडोला, रियांसी बमनगांव, सिमियाउरी, तरकुली, कारी, आमनी, सौराई, भनार, हरतोला, खेत, आमड़ा, पंचेश्वर आदि क्षेत्रों के हाईस्कूल उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को कंप्यूटर का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए छात्र-छात्राओं के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन

प्रथम चरण में दिया जाएगा 80 घंटे का प्रशिक्षण
चंपावत। एसीई एकेेडमी की ओर से पंजीकरण के बाद चयनित प्रतिभागियों को प्रथम चरण में 80 घंटे का निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें छात्र-छात्राओं को कंप्यूटर शिक्षा का प्रारंभिक ज्ञान कराते हुए उसके संचालन में दक्ष बनाया जाएगा। प्रथम चरण के बाद प्रतिभागियों का मूल्यांकन कर उन्हें अगले चरण का प्रशिक्षण दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

सेना भर्ती और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कराई जाएगी
चंपावत। सीमांत क्षेत्र के युवाओं को कंप्यूटर संचालन में दक्ष बनाने के साथ ही सेना में भर्ती होने और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कराई जाएगी। एसीई एकेडमी की ओर से इसके लिए प्रशिक्षित प्रशिक्षकों और शिक्षकों की सेवाएं ली जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed