फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Components for rain in the temple ritual

बारिश के लिए घटकू मंदिर में किया गया हवन

Sat, 16 Apr 2016 10:33 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत Updated Sat, 16 Apr 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
Components for rain in the temple ritual
बारिश के लिए घटकू मंदिर में किया गया हवन - फोटो : अमर उजाला
 मंदिर में क्षेत्र में बारिश के लिए शनिवार को विशेष पूजा-अर्चना और हवन किया गया। अलबत्ता पुजारियों के दावों के अनुरूप हवन और पूर्णाहुति पूर्ण होने के बाद भी बरसात का एक भी छींटा नहीं पड़ा। मंदिर में पहली नवरात्र से ही बारिश के लिए पूजा अर्चना की जा रही थी। आज दशमी पर मंदिर में विशेष हवन किया गया। 
विज्ञापन


बताते चलें कि मंदिर के पुजारी पंडित गौरव पांडेय ने दावा किया था कि शनिवार को क्षेत्र में हरहाल में बारिश होगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। घटकू मंदिर के बारे में मान्यता है कि मंदिर में स्थित बावली में विधि विधान से पानी भरने पर क्षेत्र में बारिश अवश्य होती है। लंबे समय से बारिश नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों ने एक बार फिर से इस परंपरा को आजमाने का निर्णय लिया था। जिसके तहत घटकू मंदिर में पहले नवरात्र से ही विशेष पूजा अर्चना और हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। दशमी को एक बार यहां मंदिर के कुंड को जल से भरा गया, मगर इस बार बारिश नहीं हुई। शनिवार को हुए हवन यज्ञ में महंत गंगोत्री गिरी महाराज, कैलाश सिंह, त्रिलोक सिंह, बहादुर सिंह, चंदन रावत, प्रकाश महर आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed