{"_id":"5712704a4f1c1bb7694a6abb","slug":"components-for-rain-in-the-temple-ritual","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के लिए घटकू मंदिर में किया गया हवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के लिए घटकू मंदिर में किया गया हवन
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
Updated Sat, 16 Apr 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
बारिश के लिए घटकू मंदिर में किया गया हवन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदिर में क्षेत्र में बारिश के लिए शनिवार को विशेष पूजा-अर्चना और हवन किया गया। अलबत्ता पुजारियों के दावों के अनुरूप हवन और पूर्णाहुति पूर्ण होने के बाद भी बरसात का एक भी छींटा नहीं पड़ा। मंदिर में पहली नवरात्र से ही बारिश के लिए पूजा अर्चना की जा रही थी। आज दशमी पर मंदिर में विशेष हवन किया गया।
बताते चलें कि मंदिर के पुजारी पंडित गौरव पांडेय ने दावा किया था कि शनिवार को क्षेत्र में हरहाल में बारिश होगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। घटकू मंदिर के बारे में मान्यता है कि मंदिर में स्थित बावली में विधि विधान से पानी भरने पर क्षेत्र में बारिश अवश्य होती है। लंबे समय से बारिश नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों ने एक बार फिर से इस परंपरा को आजमाने का निर्णय लिया था। जिसके तहत घटकू मंदिर में पहले नवरात्र से ही विशेष पूजा अर्चना और हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। दशमी को एक बार यहां मंदिर के कुंड को जल से भरा गया, मगर इस बार बारिश नहीं हुई। शनिवार को हुए हवन यज्ञ में महंत गंगोत्री गिरी महाराज, कैलाश सिंह, त्रिलोक सिंह, बहादुर सिंह, चंदन रावत, प्रकाश महर आदि शामिल रहे।