फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   complete the teachers demand

त्यौहार के समय वेतन न मिलने से शिक्षक नाराज

Mon, 17 Oct 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत। Updated Mon, 17 Oct 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
complete the teachers demand
शिक्षकों की मांग पूरी करो - फोटो : अमर उजाला

चंपावत। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (रमसा) के तहत संचालित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को मई से वेतन का भुगतान नहीं हो सका है, जबकि इस बारे में राजकीय शिक्षक संघ की अधिकारियों से कई बार वार्ता हो चुकी है। इस बारे में सोमवार को जिलाध्यक्ष पान सिंह मेहता की अगुवाई में शिक्षकों के एक शिष्टमंडल ने मुख्य शिक्षा अधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और त्यौहार के समय में भी वेतन न मिलने पर नाराजगी जताई।

विज्ञापन


उनका कहना था कि लंबे समय से वेतन का भुगतान न होने से शिक्षकों को आर्थिक कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। शिक्षकों का कहना था कि कई स्कूलों में जनवरी 2015 से अप्रैल 2015 तक डीए के एरियर का भुगतान भी नहीं हो पाया है। सीईओ डीएस राजपूत ने कहा कि बजट की उपलब्धता पर प्राथमिकता के आधार पर वेतन का भुगतान किया जाएगा। सीईओ को ज्ञापन देने वालों में जगदीश सिंह अधिकारी, आनंद सिंह ओली, अनिल आर्या, बाजश्रवा आर्य, अर्जुन सिंह, प्रकाश जोशी, रमेश रावत, नरेश राय, सुंदर नाथ आदि शिक्षक शामिल रहे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed