फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Complete the target of making Ayushman card by March 20: DM

20 मार्च तक आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य पूरा करें : डीएम

Sat, 20 Jan 2024 10:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 20 Jan 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
Complete the target of making Ayushman card by March 20: DM
चंपावत जिला सभागार में आयोजित बैठक में जानकारी लेते डीएम। संवाद
चंपावत। डीएम नवनीत पांडे ने धीमी गति से चल रही आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया पर नाराजगी जताई है। उन्होंने सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल को 20 मार्च तक शतप्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए प्लान बनाने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने जिले में बेहतर संचार के लिए टावरों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


शनिवार को जिला सभागार में डीएम ने डिस्ट्रिक्ट-गवर्नेंस सोसाइटी की बैठक ली। बैठक में तहसील कार्यालयों में ई-डिस्ट्रिक्ट केंद्राें, जनपद के तहत आधार किट के संचालन, सीमावर्ती विकासखंड चंपावत, लोहाघाट में नागरिकों के आधार सत्यापन की प्रगति, आयुष्मान कार्ड प्रगति की समीक्षा, भारत संचार निगम लिमिटेड और लोहाघाट में संचार के संबंध में चर्चा कर प्रगति की जानकारी ली।
विज्ञापन

डीएम ने आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए सीएमओ, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर, जिला पूर्ति अधिकारी को जनपद के समस्त सस्ते गले राशन विक्रेता की दुकानों में शीघ्र आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके लिए ग्राम विकास अधिकारी, आशा, एएनएम, पटवारी को भी नियुक्ति करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने एसडीओ बीएसएनएल लोहाघाट को जिले में बेहतर संचार के लिए 15 दिन में स्थापित 29 दूरसंचार के टावरों की कमियों को दूर करने के साथ ही लोहाघाट में चल रहे भारत नेटवर्क कनेक्टिविटी कार्यों की डिटेल, संबंधित एजेंसी को तलब करने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि विकासखंड और तहसील स्तर पर प्रत्येक ग्राम सभाओं को जोड़ने के लिए अच्छी संचार सेवा के लिए कार्य योजना तैयार की जाए। बैठक में सीडीओ संजय कुमार सिंह, एसडीएम सौरभ असवाल, डीडीओ विमी जोशी के अलावा अलावा, लोहाघाट के उपमंडलीय अभियंता भारत संचार निगम लिमिटेड, एसडीएम लोहाघाट, श्रीपूर्णागिरी व टनकपुर ऑनलाइन माध्यम से मौजूद रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed