फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Complete all the arrangements of Poornagiri Dham before Navratri

नवरात्र से पहले पूरी करें पूर्णागिरि धाम की सभी व्यवस्थाएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Complete all the arrangements of Poornagiri Dham before Navratri
टनकपुर तहसील में पूर्णागिरि धाम मेले की तैयारी को लेकर बैठक में मौजूद अधिकारी आदि। संवाद - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने शारदीय नवरात्र से पहले पूर्णागिरि धाम मेले की सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए। नवरात्र के दौरान मंदिर चौबीस घंटों खुला रखने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

तहसील सभागार में बृहस्पतिवार को शारदीय नवरात्र पर पूर्णागिरि धाम मेले की तैयारियों को लेकर मंथन हुआ। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम ने सभी संबंधित विभागों को समय से पूर्व सभी व्यवस्थाएं पूरी करने को कहा। उन्होंने सिंचाई विभाग को 24 सितंबर तक पूर्णागिरि क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने, बिजली विभाग को रात्रि के समय कटौती नहीं करने, लोनिवि को सड़क चाकचौबंद करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नवरात्र पर पूर्णागिरि क्षेत्र में भंडारा आयोजन की अनुमति ठुलीगाड़ में दी जाएगी। इस दौरान पुलिस की व्यवस्थाओं पर भी चर्चा हुई। बताया गया कि वाहनों में ओवरलोडिंग किए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बिना पास ठुलीगाड़ से भैरव मंदिर जाने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर समिति के अध्यक्ष किशन तिवारी ने नवरात्र के दौरान धाम के आसपास स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने की मांग की। इस दौरान तहसीलदार पिंकी आर्य, सीओ अविनाश वर्मा, सीएमएस डॉ. घनश्याम तिवारी, लोनिवि के तनुजा देव, बहादुर सिंह क्वार्बी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed