{"_id":"6841ce14bc664be1b100f793","slug":"complete-all-the-arrangements-in-jod-mela-on-time-adm-champawat-news-c-229-1-cpt1001-124849-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोड़ मेले में सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें : एडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोड़ मेले में सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें : एडीएम
Thu, 05 Jun 2025 10:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 05 Jun 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
रीठा साहिब (चंपावत)। गुरुद्वारा रीठा साहिब में जोड़ मेले की तैयारियों के लिए एडीएम जयवर्धन शर्मा ने बृहस्पतिवार को बैठक ली। उन्होंने कहा कि नौ से 11 जून तक चलने वाले मेले की सभी व्यवस्थाएं पहले से ही पूरी कर ली जाएं।
एडीएम ने संबंधित विभागों से सभी सड़कें ठीक करने, झाड़ी कटान गड्ढे और सड़क मरम्मत जल्द करने, स्टील लाइट, कार पार्किंग, स्नान घाट समेत अन्य व्यवस्थाएं पहले ही करने के निर्देश दिए। उन्होंने पानी के टैंकरों, साफ सफाई, शौचालय की व्यवस्था के लिए जिला पंचायत अधिकारियों को कहा। गुरुद्वारा प्रबंधक बाबा श्याम ने कहा कि अभी भी सभी काम पूरे नहीं हुए हैं। उन्होंने मेला शुरू होने से पहले कार्यों को पूरा करने की अपील की है। यहां एसडीएम पाटी नितेश डांगर, रीठा साहब थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट, एसीएमओ डॉ. बलवीर सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश सिंह बोरा, नवीन रसीला आदि मौजूद रहे। संवाद