फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   competition in lohaghat

Champawat News: खेलकूद प्रतियोगिता में प्रीति, रेखा, निशा, लक्ष्मी ने मारी बाजी

Tue, 03 Oct 2023 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 03 Oct 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
competition in lohaghat
लोहाघाट में आयोजित प्रतियो​गिताओं में अव्वल रही महिलाओं को पुरस्कृत करती पूर्व नगर पंचायत अध्यक
लोहाघाट (चंपावत)। नगर पालिका की ओर से गांधी जयंती के मौके पर आयोजित महिलाओं की विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। देर शाम तक चली प्रतियोगिताओं में नगर क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा के निर्देशन में जवाहर पार्क में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में प्रीति मेहरा, सोनिया आर्या, भावना गड़कोटी, कुर्सी दौड़ में रेखा बिष्ट, आशा बोहरा, ज्योति बिनवाल पहले दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। रस्साकशी में बजरंगबली वार्ड विजेता, कचहरी वार्ड उप विजेता, पानी भरो प्रतियोगिता में निशा, दीपा बिष्ट, गुब्बारा फोड़ प्रतियोगिता में लक्ष्मी अधिकारी, सुमन जोशी पहले और दूसरे स्थान पर रहीं। जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय ने अव्वल रही महिलाओं और मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इस दौरान ईओ अशोक अधिकारी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा, राजकिशोर साह, भुवन बहादुर, दीपक साह, मीना ढेक, दीपा गोस्वामी, बीना कनौजिया, नवीन नाथ ने सहयोग किया।
विज्ञापन


फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में सजधज कर आए बच्चे

लोहाघाट (चंपावत)। मुक्ता मेमोरियल होली विजडम एकेडमी में बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में आकर्षक परिधानों में सजधज कर आए बच्चों ने सबका मन मोह लिया। प्रधानाचार्य हेमवती नंदन बिष्ट की अध्यक्षता और प्रबंधक मनोज पंत के संचालन में कक्षा केजी में देवश्री जोशी, गर्वित पुजारी पहले, अंशिका, समृद्धि दूसरे और कृतिका, शिवांश तीसरे स्थान पर रहे। कक्षा प्रथम में यक्षरा, सिमरन, जयंत पहले, लक्षिका, अनाइशा दूसरे, आराध्या, लक्षिता तीसरे स्थान पर रहे। निर्णायक अल्का यादव, नीरजा जोशी, कमला बिष्ट रही। आयोजन में सुनीता पंत, रेखा जुकरिया, निर्मला जोशी, चंदा पंत ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed