फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Communication in Must For Disaster Manegment

आपदा में संचार सुविधा रूकावट बनेगी तो होगी संबंधित पर कार्यवाही

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Communication in Must For Disaster Manegment
चंपावत। डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने मानसून के दौरान जिले के मोबाइल टावरों में विद्युत आपूर्ति सुचारु रखने के लिए कहा है। उनका कहना है कि भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के खेतीखान, देवीधुरा, सुयालखर्क, पुल्ला, चौड़ाकोट, रीठा, दिगालीचौड़, मानेश्वर, तामली आदि स्थानों पर लगे मोबाइल टावरों में विद्युत आपूर्ति बाधित होने की दशा में कई दूरस्थ क्षेत्र दूरसंचार सुविधा से पूर्ण रूप से बाधित हो जाते हैं। इस कारण ऐसे क्षेत्रों से आपदा संबंधी सूचनाओं का आदान-प्रदान नहीं हो पाता है।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि मानसून काल शुरू हो चुका है। मौसम विभाग की ओर से भारी वर्षा की चेतावनी भी मिल रही है। इस दशा में आपदा के दौरान किसी भी क्षेत्र से दूरसंचार सेवाओं के कारण यदि आपदा संबंधित सूचनाएं समय पर नहीं मिलती या अन्य किसी भी प्रकार की क्षति प्रकाश में आती हैं, तो उस दशा में बीएसएनएल के जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बीएसएनएल नैनीताल क्षेत्र के महाप्रबंधक को चंपावत जिले के संचार विहीन क्षेत्रों में यथा शीघ्र बीएसएनएल की मोबाइल सुविधाएं सुचारु करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed