{"_id":"59b5728c4f1c1bfa7f8b5cdd","slug":"committee-to-expand-facilities-in-fairs","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेलों में सुविधाओं का विस्तार करेगी समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेलों में सुविधाओं का विस्तार करेगी समिति
अमर उजाला ब्यूरो, टनकपुर (चंपावत)।
Updated Sun, 10 Sep 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
व्यवस्थाओं को लेकर हुई बैठक में उपस्थित ब्यानधूरा मंदिर सेवा समिति के पदाधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाबा ब्यानधूरा मंदिर सेवा समिति की बैठक में धार्मिक पर्वों पर मंदिर में लगने वाले मेलों में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने पर बल दिया गया। तय हुआ कि शासन-प्रशासन से सहयोग लेने के साथ ही समिति अपने स्तर से भी सुविधाएं मुहैया कराएगी। इस मौके पर समिति की कार्यकारिणी का भी विस्तार किया गया है।
काफलगली (बुडम) में समिति अध्यक्ष शंकर जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कहा गया कि बाबा ब्यानधूरा मंदिर में धार्मिक पर्वों पर हर साल हजारों श्रद्धालु दर्शन को आते हैं, लेकिन शासन-प्रशासन की उदासीनता के चलते श्रद्धालुओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। तय हुआ कि सुविधाओं के विस्तार के लिए शीघ्र समिति का शिष्टमंडल शासन-प्रशासन के नुमाइंदों से मिलेगा। इस मौके पर समिति कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए शिवराज सिंह बकौरिया को उपाध्यक्ष, जमन सिंह महर, पान सिंह महरा को महामंत्री, गजेंद्र सिंह को कोषाध्यक्ष, प्रेम सिंह बोहरा को मंत्री, दयाकिशन जोशी को व्यवस्थापक, पुष्कर सिंह को मीडिया प्रभारी एवं मोहन सिंह महरा, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, तेज सिंह, शिवराज सिंह, भीम सिंह, मोहन जोशी, इंद्र सिंह राणा को संरक्षक बनाया गया है। बैठक में कार्यकारिणी सदस्य नारायण सिंह, धरम सिंह, दान सिंह रावत, नंदाबल्लभ जोशी, बृजमोहन आर्या, अनीराम आदि मौजूद थे।