फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   commitee

ऋषेश्वर मंदिर समिति का गठन हुआ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
commitee
लोहाघाट के प्रसिद्घ शिवालय मंदिर की नव निर्वाचित समिति के पदाधिकारियों का स्वागत करते स्वामी मो - फोटो : LOHAGHAT
क्षेत्र के प्रसिद्ध शिवालय मंदिर में 12 गांव के लोगों ने मंदिर विकास, सुविधाओं के विस्तार, धर्मशाला के रख-रखाव पर चर्चा की। इस दौरान 12 गांवों की ऋषेश्वर महादेव मंदिर समिति का गठन किया गया। सर्वसम्मति से आश्रम के मठाधीश श्रीश्री 1008 स्वामी मोहनानंद तीर्थ महाराज को मुख्य संरक्षक और सामाजिक कार्यकर्ता प्रहलाद सिंह मेहता को मंदिर समिति का अध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को शिवालय मंदिर में स्वामी मोहनानंद तीर्थ महाराज की अध्यक्षता और पीएस मेहता के संचालन में 12 गांवों के लोगों की बैठक में आश्रम के मठाधीश मोहनानंद ने कहा कि उनके तीर्थयात्राओं में शहर से बाहर जाने पर भी गीता भवन वर्षभर खुला रहेगा। इस दौरान मंदिर के विकास को लेकर समिति का गठन किया गया।
विज्ञापन

सर्वसम्मति से स्वामी मोहनानंद तीर्थ को मुख्य संरक्षक, सुंदर सिंह माहरा, बची गिरी, पूरन सिंह को संरक्षक, प्रहलाद सिंह मेहता अध्यक्ष, सुरेंद्र सिंह ढेक वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रकाश राय महासचिव, गिरीश सिंह कुंवर और दिनेश सिंह ढेक उपाध्यक्ष, किशोर पुनेठा उप सचिव, शिवराज सिंह सचिव, राम सिंह ढेक कोषाध्यक्ष, नारायण सिंह संप्रेक्षक चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वामी जी ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत कर पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने निस्वार्थ भाव से मंदिर विकास में सहयोग देने की बात कही।

बैठक में शामिल थे ये लोग
कोलीढेक, बंदेला ढेक, सिरमोली, राईकोट, गंगनौला, रायनगर चौड़ी, कलीगांव, बनगांव, खतेड़ा, ईड़ाकोट, भुमलाई और डैसली गांवों के लोगों ने मंदिर विकास के लिए सुझाव दिए। बैठक में भैरव दत्त राय, बलवंत सिंह, आनंद सिंह ढेक, मनोज कुमार पुनेठा, नारायण सिंह पुजारी, मान सिंह ढेक, आन सिंह, मोहन सिंह पुजारी, आनंद ढेक, महेश सिंह ढांगी, गोविंद सिंह कुंवर, जगत सिंह ढेक, प्रकाश पुनेठा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed