फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Commissioner met school children in Khirdwari

Champawat News: खिरद्वारी में आयुक्त ने स्कूली बच्चों से की मुलाकात

Sun, 19 May 2024 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 19 May 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Commissioner met school children in Khirdwari
चंपावत जिले के ​खिरद्वारी प्राथमिक स्कूल में बच्चों से वार्ता करते आयुक्त दीपक रावत। संवाद
चंपावत। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने चंपावत जिले के एकमात्र राजि जनजाति गांव खिरद्वारी में जुर्गो और महिलाओं के साथ ही स्कूली बच्चों से मुलाकात की। उन्होंने सीमांत चूका, सीम, पोथ, लोडीयालसेरा, फुरक्याझाला और कोटकेंद्री में ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के साथ कई विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी किया। आयुक्त ने आंगनबाड़ी केंद्र, प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल का निरीक्षण कर बच्चों से बातचीत की।
विज्ञापन

आयुक्त ने मुख्य तौर पर सड़क सुविधा, गांव में हाईस्कूल खोले जाने, एएनएम के नियमित तैनाती किए जाने की ग्रामीणों की मांग पर संबंधित विभागों से की जा रही कार्यवाही की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। कोटकेंद्री में पेयजल टंकी के निर्माण के बाद भी उससे संयोजन न दिए जाने की ग्रामीणों की समस्या पर आयुक्त ने ईई पेयजल विभाग को शीघ्र पेयजल टैंक से ग्रामीणों को संयोजन देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बाद में आयुक्त ने चूका और सीम के मध्य टनकपुर-जौलजीबी मार्ग पर 55 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 690 स्पान मोटर पुल के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। आयुक्त ने टनकपुर-जौलजीबी मोटर मार्ग का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रणकोची मंदिर के भी दर्शन किए और चूका में स्थित एंग्लिंग साइट का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भ्रमण के दौरान उनके साथ डीएम नवनीत पांडे, एसडीएम टनकपुर आकाश जोशी, सीएमओ डॉ.केके अग्रवाल, एसडीओ फॉरेस्ट नेहा चौधरी, ईई यूपीसीएल बेगराज सिंह, ईई लोनिवि मोहन चंद्र पलडिया, खंड विकास अधिकारी कविंद्र सिंह, एसएसबी के सहायक सेनानी सुबोध सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed