फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   CO given clean chit

सीओ ने दरोगा को दी क्लीन चिट

Thu, 31 Jan 2019 11:29 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal अमर उजाला ब्यूरो  टनकपुर (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो  टनकपुर (चंपावत)। Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 31 Jan 2019 11:29 PM IST
विज्ञापन
CO given clean chit
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

 ब्लॉक प्रमुख के पति नरेश सकारी ने पुलिस उप निरीक्षक पर अभद्रता का आरोप लगाया था। मामले की जांच में सीओ ने आरोपी उप निरीक्षक को क्लीन चिट दे दी है।

विज्ञापन


ब्लॉक प्रमुख पुष्पा सकारी के पति भाजपा नेता नरेश सकारी की स्कूटी को पुलिस ने सीज कर दिया था, जिसके बाद सकारी ने कार्रवाई करने वाले दरोगा को हटाने की मांग उठाई थी। कार्रवाई न होने पर सकारी दंपति ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन


बुधवार को खटीमा कार्यक्रम में आए जिले के प्रभारी मंत्री और शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने उन्हें वार्ता के लिए बुलाया और आरोपी दरोगा के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस पर ब्लॉक प्रमुख और उनके पति ने इस्तीफा वापस लेने की घोषणा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर एसपी धीरेंद्र सिंह गुंज्याल के निर्देश पर सीओ नरेश चंद ने मामले की जांच की। जांच में सीओ ने आरोपी दरोगा को क्लीन चीट दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि दरोगा की ओर से सकारी के साथ कोई अभद्रता नहीं की गई है। इस्तीफा देने वाले सकारी दंपति ने अपने इस्तीफे वापस ले लिए हैं।  

किसी भी अधिकारी और कर्मचारी ने ब्लॉक प्रमुख के पति नरेश सकारी के साथ अभद्रता नहीं की है। कोतवाली में लगे सीसीटीवी की फुटेज देखने और मामले की सीओ की ओर से की गई जांच में साफ हो गया है कि दरोगा ने किसी से अभद्रता नहीं की है, इसलिए किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी।
- धीरेंद्र गुंज्याल, एसपी चंपावत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed