फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   CM will inaugurate Jod Mela in Ritha Sahib today

Champawat News: सीएम आज रीठासाहिब में जोड़ मेले का करेंगे शुभारंभ

Thu, 01 Jun 2023 10:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 01 Jun 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
CM will inaugurate Jod Mela in Ritha Sahib today
चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो जून को चंपावत के दो दिनी भ्रमण पर रहेंगे। डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि मुख्यमंत्री शुक्रवार को सुबह 11:50 बजे अस्थायी हेलीपैड श्री रीठासाहिब पहुंचेंगे। 11:55 बजे पर कार से प्रस्थान कर दोपहर 12:05 बजे श्री रीठासाहिब गुरुद्वारा पहुंचकर जोड़ मेले के शुभारंभ समारोह में प्रतिभाग करेंगे। दोपहर एक बजे रीठा साहिब से नैनीताल के लिए प्रस्थान करेंगे। उसके बाद 3:30 बजे नैनीताल से स्टेडियम हेलीपैड बनबसा चंपावत में उनका आगमन होगा। शाम 7:15 बजे बनबसा से उत्सव गार्डन, अस्पताल रोड टनकपुर पहुंचेंगे और वहां श्री श्याम बाबा जागरण में प्रतिभाग करेंगे। दिन तीन जून को मुख्यमंत्री खटीमा से हेलिकॉप्टर से प्रस्थान कर 10:40 बजे चंपावत सर्किट हाउस पंहुचेंगे। इसके बाद 11 बजे से 2:30 बजे तक गोरलचौड़ मैदान में विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास करने के साथ जनसंवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद 2:45 से 3:30 बजे कार्यकर्ताओं के साथ उनका समय आरक्षित रहेगा। शाम 3:45 पर मुख्यमंत्री देहरादून के लिए रवाना होंगे। संवाद
विज्ञापन

बाक्स
रैली के साथ पहली बार होगा टिफिन भोज
चंपावत। मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम के तहत तीन जून को चंपावत से विधायकी का एक साल पूरा होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से रैली निकाली जाएगी। इस दौरान गोरलचौड़ मैदान में जनसंवाद के दौरान पहली बार टिफिन पर चर्चा होगी। भाजपा के डेढ़ सौ से अधिक कार्यकर्ता और पदाधिकारी अपने-अपने घरों से खाने का टिफिन लाएंगे और सीएम के साथ बैठकर सहभोज करेंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed