फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   CM will flag off Dehradun Weekly Express today

Champawat News: आज देहरादून साप्ताहिक एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे सीएम

Fri, 08 Mar 2024 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 08 Mar 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
CM will flag off Dehradun Weekly Express today
टनकपुर (चंपावत)। शनिवार से देहरादून के लिए साप्ताहिक एक्सप्रेस शुरू हो रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शाम 7:40 बजे रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना करेंगे। यह ट्रेन टनकपुर से प्रत्येक शनिवार को और देहरादून से प्रत्येक रविवार को रेल चलेगी। इससे राजधानी में काम के लिए जाने-वाले लोगों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि गाड़ी में 6 कोच लगाए जाएंगे। इनमें साधारण द्वितीय श्रेणी के तीन, शयनयान श्रेणी के पांच, वातानुकूलित तृतीय इकोनामी श्रेणी के चार, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का एक और वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का भी एक कोच शामिल है।
विज्ञापन


टनकपुर से चली ट्रेन की टाइम टेबल
बनबसा 19:52 बजे, खटीमा 20:12 बजे, पीलीभीत 20:50 बजे, भोजीपुरा 21:30 बजे, बरेली सिटी 22:15 बजे, बरेली जं. 22:38 बजे, चन्दौसी से 00:20 बजे, मुरादाबाद 01:43 बजे, नजीबाबाद 03:05 बजे, लक्सर 04:07 बजे, हरिद्वार 04:52 बजे। देहरादून 07:35 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


देहरादून से चली ट्रेन का टाइम टेबल
देहरादून से 15:15 बजे प्रस्थान करेगी। हरिद्वार से 16:55 बजे, लक्सर से 17:33 बजे, नजीबाबाद से 18:08 बजे, मुरादाबाद से 20:05 बजे, चन्दौसी से 21:25 बजे, बरेली जं. से 01:00 बजे, बरेली सिटी से 01:15 बजे, भोजीपुरा से 01:47 बजे, पीलीभीत से 02:35 बजे, खटीमा से 03:13 बजे, बनबसा से 03:36 बजे छूटकर टनकपुर 04:00 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed