फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   CM in chamawat.

सीएम धामी ने टनकपुर सैनिक विश्राम गृह का शिलान्यास किया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
CM in chamawat.
देहरादून में टनकपुर सैनिक विश्राम गृह का शिलान्यास करते मुख्यमंत्री धामी और कैबिनेट मंत्री गणे? - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में चंपावत जिले के टनकपुर में तीन करोड़ 41 लाख रुपये से निर्मित होने वाले सैनिक विश्राम गृह का शिलान्यास किया। पूर्व सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के साथ उन्होंने सैनिक विश्राम गृह का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

इस दौरान वर्चुअल संबोधन में उन्होंने कहा कि टनकपुर में मां पूर्णागिरि की यात्रा के दौरान एक दिन में एक लाख तक श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसे स्थान पर सैनिक विश्राम गृह के निर्माण हो जाने से सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों को रात में ठहरने की सुविधा मिल सकेगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने चंपावत में सगंध पादपों के अंतर्गत तेजपत्ता उत्पादन के विकास राजकीय उद्यान खतेड़ा में उत्कृष्टता केेंद्र की स्थापना की घोषणा की।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने चंपावत और देहरादून जिले में मौन पालन को बढ़ावा दिए जाने के लिए मुख्यमंत्री मधु ग्राम योजना का भी शुभारंभ किया।
किचन सामग्री खरीद के लिए 18 लाभार्थियों को दिए चेक
चंपावत। जिला मुख्यालय में राज्य सरकार के सौ दिन पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में पीएम आवास योजना ग्रामीण के 18 लाभार्थियों को किचन सामग्री की खरीद के लिए पांच-पांच हजार रुपये के चेक वितरित किए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed