{"_id":"612fc5618ebc3eb6e5220c5a","slug":"cm-dhami-in-tanakpur-tanakpur-news-hld436503629","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधानों को अब मिलेगा साढ़े तीन हजार रूपये मानदेय, कोरोना वारियर्स भी घोषित होंगे: धामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधानों को अब मिलेगा साढ़े तीन हजार रूपये मानदेय, कोरोना वारियर्स भी घोषित होंगे: धामी
विज्ञापन
टनकपुर के रोड शो के दौरान लोगों का अभिवादन करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सांसद अजय टम्टा व व?
- फोटो : TANAKPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वे जो घोषणा करेंगे वह उनका शिलान्यास और लोकार्पण भी उन्हीं की सरकार करेगी। उन्होंने ग्राम प्रधानों का मानदेय 1500 रुपये से बढ़ाकर 3500 रुपये करने की घोषणा की है।
बनबसा के कठुवापाती में सिडकुल की स्थापना, नायकगोठ-थ्वालखेड़ा के बीच किरोड़ा में पुल निर्माण और ट्रामा सेंटर शुरू कराने समेत विकास से जुड़ी कई घोषणाएं की हैं। उन्होंने नायकगोठ-थ्वालखेड़ा के बीच पुल के निर्माण का कार्य एक माह के अंदर शुरू करवाने का वायदा किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासनिक काम के तरीके बदले जा रहे हैं, जो काम जिस स्तर के अधिकारी का है वह काम उसी अधिकारी के स्तर पर पूरे होंगे। अधिकारियों से प्रत्येक कार्यदिवस पर सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक कार्यालयों में बैठकर जनता की समस्याओं का समाधान करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
बनबसा से कार्यकर्ताओं के काफिले के साथ रोड शो कर मुख्यमंत्री तय समय से करीब तीन घंटे देरी से गांधी मैदान में आयोजित जनसभा में पहुंचे। सभा से पूर्व उन्होंने चंपावत विधानसभा में हुए 3852.99 लाख रुपये लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण और 349.50 लाख रुपये के तीन विकास कार्यों का शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मां पूर्णागिरि की धरती टनकपुर से उनका बचपन से लगाव रहा है। उनका सपना है कि खटीमा से लेकर धारचूला तक का क्षेत्र विकसित क्षेत्र बने।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वरोजगार योजना के तहत लाखों लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने की योजना बनाई जा रही है, जिससे उत्तराखंड का युवा रोजगार लेने वाला नहीं बल्कि देना वाला बनेगा। विभिन्न विभागों में रिक्त हजारों पदों पर भर्तियां शुरू कर दी गई है। एक भी पद खाली नहीं रहेगा।
कोरोना से प्रभावित पर्यटन, सांस्कृतिक दल आदि व्यवसाय से जुड़े राज्य के 1.65 लाख लोगों को सरकार आर्थिक मदद दे रही है। उन्होंने कहा कि आशा वर्कर, डीएलएड, शिक्षा मित्रों समेत हर विभाग के कर्मचारियों की समस्याओं को सुलझाया जाएगा।
कोरोना संकट के कारण नौकरी के लिए हजारों युवाओं की उम्र सीमा पार होने से उनका भविष्य खराब होता देख सरकार ने समूह ग और ख की भर्ती में एक साल की छूट दी है।
उन्होंने कहा पहले सरकार एनडीए, बीडीएस आदि की तैयारी करने वालों को चयनित होने के बाद सरकार आर्थिक सहायता देती थी, लेकिन अब सरकार ने लिखित परीक्षा पास करते ही 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का फैसला लिया है। विधायक कैलाश गहतोड़ी ने मुख्यमंत्री के समक्ष विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की विभिन्न मांगें उठाईं। सभा को सांसद अजय टम्टा ने भी संबोधित किया।

टनकपुर में पुष्प माला से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता।- फोटो : TANAKPUR