फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Cm Dhami in Champawat

चम्पावत: चंपावत को मॉडल जिला बनाने की दिशा में तेजी से हो रहा काम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Feb 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Cm Dhami in Champawat
चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चंपावत को मॉडल जिला बनाने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने शनिवार को सप्तेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव की आराधना कर भूमि पूजन किया। उन्होंने क्षेत्र और प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि पर्व की बधाई भी दी। कहा कि महाशिवरात्रि पर भगवान सप्तेश्वर महादेव मंदिर के पुनर्निर्माण का भूमि पूजन करने का उन्हें सौभाग्य मिला। कहा कि भविष्य में यहां के लिए कई योजनाएं संचालित की जाएंगी जिनका लाभ क्षेत्रीय जनता को अवश्य मिलेगा।
विज्ञापन

सीएम ने बताया कि सप्तेश्वर के लिए सात किमी लंबी सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। यह कार्य पूर्ण होने के बाद यह स्थान विकास की ओर आगे बढ़ेगा। कहा कि प्रदेश सरकार भी उत्तराखंड के प्राचीन मंदिरों के पुर्ननिर्माण और जीर्णोद्धार के लिए प्रतिबद्ध है। कुमाऊं के गोलज्यू मंदिर, पाताल भुवनेश्वर, कोट भ्रामरी, गुरु गोरखनाथ, मां पूर्णागिरि, देवीधुरा, कैंचीधाम, बाल सुंदरी आदि मंदिरों का विकास किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमारे लिए गर्व का विषय है कि मानसखंड कॉरिडोर पर आधारित हमारी झांकी को गणतंत्र दिवस परेड में प्रथम पुरस्कार मिला। मुख्यमंत्री ने कहा कि चंपावत जिले के विकास के लिए कुल 95 घोषणाएं की गईं हैं जिनमें से 45 घोषणाएं पूर्ण हो चुकी हैं। शेष घोषणाओं पर कार्य किया जा रहा है। टनकपुर में आईएसबीटी (बस स्टेशन) बनाने के लिए अट्ठावन करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। मुकेश कलखुड़िया ने संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिले के विकास के लिए की गईं घोषणाएं
श्यामलाताल झील में पूरे राज्य में चल रही 13 डिस्ट्रिक्ट 13 डेस्टिनेशन योजना के तहत पर्यटन संस्थाओं के लिए बनी डीपीआर को जल्द ही स्वीकृति प्रदान की जाएगी।
बाराकोट ब्लॉक मुख्यालय क्षेत्र में सड़कों का डामरीकरण किया जाएगा।
जिला मुख्यालय में स्थित गोरलचौड़ मैदान को स्टेडियम का स्वरूप दिया जाएगा। इसके लिए विस्तृत रिपोर्ट (डीपीआर) बनाई जाएगी।
टनकपुर स्थित साहसिक खेल केंद्र को संचालित कर एयरो स्पोर्ट्स गतिविधियों एवं आधारभूत ढांचा तैयार किया जाएगा।
सप्तेश्वर महादेव मंदिर के पूरे स्थान का सौंदर्यीकरण किया जाएगा और यहां के स्नानघाट एवं अंतिम संस्कार के स्थान का पुनर्निर्माण एवं सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
मुख्यमंत्री बीएडीपी योजना में पौराणिक लधौनधूरा मेला स्थल का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
सिप्टी पंपिंग योजना की स्वीकृति।



इन योजनाओं का किया गया शिलान्यास
चंपावत। कार्यक्रम के दौरान सीएम धामी ने मुख्यमंत्री घोषणा के तहत स्वीकृत 81,97,000 रुपये के पर्यटक आवास गृह (टीआरएच) टनकपुर का उच्चीकरण। 89,41,000 रुपये के टीआरएच लोहाघाट का उच्चीकरण। 61,35,000 रुपये के टीआरएच चंपावत का उच्चीकरण। 78,20,000 रुपये के सिप्टी वाटरफाॅल का सौंदर्यीकरण एवं ट्रैक रूट का विकास।


कुमाउनी खड़ी होली गायन में भी शामिल हुए धामी
चंपावत। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंदिर में आयोजित कुमाउनी होली गायन और झोड़ा गीत कार्यक्रम में भी शामिल हुए। उन्होंने होल्यारों के साथ ही लाइन में लगकर पांच मिनट तक होली गायन किया।


कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
चंपावत। इस अवसर पर लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल महरा, पूर्व दर्जा मंत्री हयात सिंह महरा, डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी, एसपी देवेंद्र पिंचा, डीएफओ आरसी कांडपाल, सीडीओ राजेंद्र सिंह रावत, एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश अधिकारी, मंडल अध्यक्ष प्रकाश बिलवाल, सुभाष बगोली, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश पांडेय, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय, श्याम नारायण पांडेय, पूरन सिंह महरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed