फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   CM Dhami gave the gift of 30 rural roads in the Vidhansabha constituency

Champawat News: सीएम धामी ने विस क्षेत्र में 30 ग्रामीण सड़कों की सौगात दी

Tue, 14 Oct 2025 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 14 Oct 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
CM Dhami gave the gift of 30 rural roads in the Vidhansabha constituency
टनकपुर (चंपावत)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आदर्श चंपावत विजन को साकार करने की दिशा में दीपावली से पहले 30 ग्रामीण सड़कों के निर्माण की स्वीकृति की सौगात दी है। इससे ग्रामीण क्षेत्र के विकास में और गति मिलेगी। मंगलवार को सीएम कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल ने बताया कि इन 30 ग्रामीण सड़कों के निर्माण में 1.46 करोड़ रुपये की लागत आएगी। सभी सड़कों का निर्माण उत्तराखंड कृषि उत्पादन मंडी विपणन बोर्ड हल्द्वानी की ओर से किया जाएगा। इससे ग्रामीण अंचलों में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी और आर्थिक-सामाजिक विकास को नया आयाम मिलेगा।
विज्ञापन

इन सड़कों की मिली मंजूरी
तामली से रायल, रेगांव से गुरखोलीगूंठ, ग्राम ओखलढुंगा से दुनिया, बिरगुल से कैन्यूड़ा मोटर मार्ग निर्माण, चौड़ाख्याली में अदवागड़ से प्रेम सिंह के घर तक मोटर मार्ग, ग्राम पंचायत गोली में सैन्यूड़ा से मौवगड़ा, लधौली से रछेली, सिमल्ता में कठाड़ से सिमल्ता तक लिंक रोड, मौराड़ी में सालेधार से पस्यूड़ा, पल्सौ कल्जाक सड़क से कूणा, जैगांव जैतोली से छाना, फूंगर में मोरटा चौकी से फूंगर गांव मोटर मार्ग का निर्माण होगा। इसके अलावा ग्राम सभा बनरीकोट में खूटी तोक से बिसौन रोड तक सीसी मार्ग, कोट अमोड़ी के रव्वा मोड़ चम्ठोला तक मोटर मार्ग, बडृोली से चानपुर मोटर मार्ग, विलासपुररेस हयूला तक मोटर मार्ग, बजौन रोड से अमौन तक मोटर मार्ग, कोट अमोड़ी-सैनर्का आदि मोटर मार्ग का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed