{"_id":"65aff6150b4013a8e7049e36","slug":"cm-dhami-and-former-cm-koshyari-reached-ijra-champawat-news-c-8-1-hld1026-297927-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: सीएम धामी और पूर्व सीएम कोश्यारी पहुंचे इजड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: सीएम धामी और पूर्व सीएम कोश्यारी पहुंचे इजड़ा
Tue, 23 Jan 2024 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 23 Jan 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पूर्व सीएम एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने मंगलवार को भाजपा संस्थापक सदस्य हयात सिंह माहरा के पैतृक गांव इजड़ा पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।
मुख्यमंत्री धामी और कोश्यारी हेलीकॉप्टर से सुबह 11 बजे बाराकोट ब्लाॅक के इजड़ा गांव में बनाए गए हेलीपैड पहुंचे। हेलीपैड से गांव की पगडंडियों से होते हुए सड़क पर पहुंचकर वहां से कार से भाजपा संस्थापक सदस्य हयात सिंह माहरा के इजड़ा स्थित आवास पर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढाढ़स बंधाते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने माहरा के पुत्र भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल सिंह माहरा, पत्नी और बेटी के साथ ही अन्य परिजनों के साथ बातचीत की और माहरा के साथ बिताए गए समय को याद किया। बता दें कि हयात सिंह माहरा का लंबी बीमारी के बाद 18 जनवरी को निधन हो गया था। वह भाजपा के कद्दावर नेताओं में गिने जाते थे।
मुख्यमंत्री और पूर्व राज्यपाल के साथ शोक संवेदना जताने वालों में जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, अल्मोड़ा के पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, मुख्यमंत्री प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, दीपक ओली, चंद्र शेखर बगौली, मुकेश कलखुड़िया, मोहित पाठक, गोविंद वर्मा, राजू अधिकारी, पंकज माहरा, सतीश खर्कवाल, नरेश करायत, राजू अधिकारी, गौरव पांडेय, शंकर पांडेय, हेमा जोशी, लक्ष्मण सिंह आदि थे। वहीं पहली बार गांव में पहुंचे मुख्यमंत्री धामी को देखने के लिए रावल गांव, दैगांव, ढटीगांव, कनियाना, सेरी, सिमलटुकरा सहित विभिन्न गांवों से पहुंचे ग्रामीणों ने खेतों में बैठकर इंतजार किया।
विज्ञापन
--
इजड़ा गांव में पहली बार बनाया गया अस्थायी हेलीपैड
लोहाघाट (चंपावत)। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर इजड़ा गांव में पहली बार अस्थायी हेलीपैड बनाया गया था। हेलीकाॅप्टर की लैंडिंग के दौरान धूल का गुबार न उठे इसके लिए जल संस्थान, फायर ब्रिगेड की ओर से हेलीपैड और रास्ते पर पानी का छिड़काव किया गया था। संवाद
--
सीएम को ज्ञापन देने पहुंचे विभिन्न संगठनों के लोग
लोहाघाट (चंपावत)। सीएम धामी के निजी दौरे पर इजड़ा गांव आने की सूचना पर सुबह से उन्हें ज्ञापन देने के लिए विभिन्न संगठनों के लोग वहां पहुंचे थे। भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने सीएम को ज्ञापन सौंपे। ग्राम प्रधान इजड़ा कमल सिंह बोहरा, नारायण सिंह माहरा ने तड़ीगांव रावलगांव मोटर मार्ग चौड़ीकरण करने, गांव में मिनी स्टेडियम बनाने, लंबे समय से बारिश नहीं होने से किसानों के ऋण माफ करने, उप जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं को ठीक करने, लोहाघाट नगर के लिए सरयू पेयजल लिफ्ट योजना बनाने, कृषि विज्ञान केंद्र में कृषि महाविद्यालय बनाने की मांग की। संवाद
--
प्रशासन की ओर से रहे मौजूद
डीएम नवनीत पांडे, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति,एडीएम हेमंत वर्मा, एसडीएम रिंकू बिष्ट, खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी, लोनिवि ईई संजय चौहान,सीओ विपिन चंद्र पंत,तहसीलदार विजय गोस्वामी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।