{"_id":"668d767b6477d0b0c307fd90","slug":"closed-road-took-the-life-of-an-elderly-person-champawat-news-c-229-1-shld1026-110098-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: बंद सड़क सड़क ने ले ली बुजुर्ग की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: बंद सड़क सड़क ने ले ली बुजुर्ग की जान
Tue, 09 Jul 2024 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 09 Jul 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
रीठासाहिब/चंपावत। जिले में बारिश से बंद ग्रामीण सड़क ने एक बुजुर्ग की जान ले ली। सड़क जगह-जगह बंद होने से चोटिल बुजुर्ग को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका। सड़क बंद होने से 23 किमी वाहन मार्ग का सफर ग्रामीणों ने पैदल छोटे-छोटे रास्तों को पार करते हुए पूरा किया। छोटे-छोटे पहाड़ी रास्तों को पार करते हुए यह दूरी सात किमी थी। इस दौरान अस्पताल से एक किमी पहले ही बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया।
मंगलवार को रीठा साहिब के दूरस्थ क्षेत्र धरसौ में बुजुर्ग मोहन चंद्र भट्ट (70) बेहोश होकर सीढ़ी से नीचे गिर गए। उन्हें गंभीर चोटें आई। आसपास के लोगों ने लकड़ी की बल्ली और कुर्सी की मदद से डोली बनाई और अस्पताल की ओर चल दिए। ग्रामीण चोटिल बुजुर्ग को लेकर सात किमी पैदल चलते रहे। ऊबड़-खाबड़ रास्तों से होते हुए जब परेवा पहुंचे तो यहां डोली नीचे रखते ही बुजुर्ग की सांस थम गई। ग्रामीण वापस उनके शव को लेकर गांव लौट आए।
-- -- -- --
सड़क खुली होती तो बच जाती जान
रीठासाहिब। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क खुली होती तो बुजुर्ग की जान बच जाती। बारिश के कारण रीठा साहिब- परेवा- बिनवाल गांव सड़क बंद होने से बुजुर्ग को पैदल लाना पड़ा। अगर सड़क मार्ग खुला होता तो 23 किमी रीठा साहिब अस्पताल तक का सफर वाहन से हो जाता, लेकिन मार्ग बंद होने से ग्रामीण शॉर्टकट रास्ते से रीठा साहिब के लिए निकले। ग्राम प्रहरी कुशल कुमार ने बताया कि मृतक बुजुर्ग के चार बेटे हैं। एक सेना में कार्यरत है। तीन अन्य राज्यों में निजी कंपनी में कार्य करते हैं।