{"_id":"5d3749128ebc3e6cdc3abd67","slug":"cleanliness-tanakpur-news-hld350074032","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन स्थल श्यामलाताल में चलाया सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन स्थल श्यामलाताल में चलाया सफाई अभियान
विज्ञापन
पर्यटन स्थल श्यामलाताल में सफाई अभियान चलाने को तैयार युवा, बच्चे और स्वामी ज्ञान निष्ठानंद महर?
- फोटो : TANAKPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वामी विवेकानंद आश्रम श्यामलाताल स्वच्छता समिति ने पर्यटन स्थल श्यामलाताल मेें स्वच्छता अभियान चलाकर झील और आसपास के क्षेत्र की सफाई की। इस मौके पर फलदार पौधे भी लगाए गए।
आश्रम के स्वामी ज्ञान निष्ठानंद महाराज ने नेतृत्व में जौल और श्यामलाताल के युवाओं और बच्चों ने श्यामलाताल झील और आसपास उगी झाड़ियां और गंदगी साफ कर उसका निस्तारण किया। स्वामी की पहल पर युवाओं ने झील किनारे फलदार पौधे भी लगाए।
अभियान में नरेंद्र जोशी, हरीश चंद्र जोशी, सुरेशानंद कलोनी, भोला दत्त तिवारी, हरीश जोशी, सरेश चंद्र जोशी, राजेंद्र प्रसाद जोशी, जगदीश प्रसाद, कृष्णानंद उर्फ केएन तिवारी, राजेंद्र नैथानी, दीपक जोशी, शेखर चंद्र जोशी, सुमित बोहरा, विकास सिंह, राकेश जोशी आदि ने प्रतिभाग किया। समिति से जुड़े युवाओं ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत समूचे क्षेत्र को साफ और स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया है।
विज्ञापन
बता दें कि गांव के युवाओं ने समिति बना सप्ताह में एक दिन सफाई अभियान चलाकर श्यामलाताल झील और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ बनाने का बीड़ा उठाया।