{"_id":"5e39a0568ebc3ee5a554a1de","slug":"civic-aminities-tanakpur-news-hld37220577","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनिज निकासी को वन-वे मार्ग नहीं बनाए जाने से भड़की महिलाओं ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनिज निकासी को वन-वे मार्ग नहीं बनाए जाने से भड़की महिलाओं ने लगाया जाम
विज्ञापन
शारदा से खनिज निकासी करते वाहनों के लिए हनुमानगढ़ी मार्ग को वन-वे किए जाने की मांग को लेकर प्रदर्?
- फोटो : TANAKPUR
शारदा के अप स्ट्रीम से खनिज निकासी के लिए वन-वे मार्ग नहीं बनाए जाने से भड़कीं हनुमानगढ़ी की महिलाएं मंगलवार को फिर सड़क पर उतर आईं। उन्होंने करीब आधा घंटे तक खनिज निकासी कर रहे वाहनों को रोककर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को किसी तरह समझा कर जाम खुलवाया।
अप स्ट्रीम से खनिज निकासी कर रहे शक्तिमान ट्रक, डंपर और ट्रैक्टर ट्रालियों की हनुमानगढ़ी मार्ग से आवाजाही का ग्रामीण खनिज निकासी खुलने के बाद से ही विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि हनुमानगढ़ी मार्ग गांव का आतंरिक मार्ग है जो बेहद संकरा है। खनिज लदे वाहनों की आवाजाही से मार्ग में अक्सर जाम की स्थिति पैदा हो रही है जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं हादसे का भी खतरा बना हुआ है।
उन्होंने कहा कि पूर्व में दो बार प्रदर्शन करने के बाद भी प्रशासन ने अब तक खनिज निकासी के लिए वन-वे मार्ग नहीं बनाया है। इस कारण लोगों में दुर्घटना को लेकर भय बना हुआ है। चक्का जाम की सूचना मिलने पर सीओ विपिन चंद्र पंत और कोतवाल धीरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर जल्द वन-वे मार्ग बनाए जाने का आश्वासन देते हुए किसी तरह जाम खुलवाया। प्रदर्शन करने वालों में सरिता देवी, तुलसी देवी, विमला देवी, रज्जो देवी, मेघा, संगीता आदि शामिल थे।